19 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अजमेर

देखें Video…निकाली शोभायात्रा, लगाए भगवान आदिनाथ के जयकारे

कई जगह किया पुष्पवर्षा से स्वागत

Google source verification

अजमेर. जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ का जन्म कल्याणक गुरुवार को मनाया गया। इस दौरान प्रभातफेरी और अन्य कार्यक्रम हुए। श्रद्धालुओं ने भगवान आदिनाथ के जयकारे लगाए। शोभायात्रा का कई जगह स्वागत किया गया।

पार्श्वनाथ दिगम्बर जैसवाल जैन मन्दिर केसरगंज में सुबह 5.30 बजे ब्राह्मी महिला मण्डल की महिलाओं ने मंगल बधाई गीत गाए। भगवान आदिनाथ को चांदी के पालने में बालक रूप में झुलाया गया। इसके बाद बैंड-बाजे के साथ शोभायात्रा रवाना हुई। इसमें बग्घी, रथ शामिल हुए। ब्राह्मी महिला, आदिसृष्टि महिला, स्वतन्त्रत जैन चिन्तन महिला प्रकोष्ठ व सुनन्दा महिला मण्डल धर्म ध्वजा लेकर चले। शोभायात्रा बाबू मौहल्ला, मदार गोपाल रोड आर्य समाज मार्ग होते हुए पुन: केसरगंज जैन मन्दिर पहुंची। आदिनाथ भगवान के अभिषेक हुए। पंडित प्रशांत ने कहा कि भगवान आदिनाथ का जन्म कल्याणक महान दिवस है। उन्होंने समाज को 10 कलाओं का ज्ञान कराया। मंदिर कमेटी अध्यक्ष सुनील ढिलवारी, मंत्री सुनील साहबजाज, उत्सव संयोजक अतुल जैन, ललित पांड्या, योगेंद्र कोलानायक, राकेश घीया आदि मौजूद रहे। शाम को 48 दीपक से संगीतमय आरती की गई।
वैशाली नगर-पार्श्वनाथ कॉलोनी में प्रभातफेरी और शोभायात्रा निकाली गई। जैन धर्मावलंबियों ने भगवान आदिनाथ के जयकारे लगाए। श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन जिनालय सर्वोदय काॅलोनी में प्रभातफेरी निकाली गई। सुभाष पाटनी, अभय जैन, विरेन्द्र पाटनी, ताराचंद सेठी, दिनेश पाटनी, नरेन्द्र दोसी आदि मौजूद रहे। श्रीजी के अभिषेक व वृहद शांतिधारा की गई। मधु जैन के नेतृत्व में अपनाघर में फल वितरित किए गए। अखिल भारतवर्षीय श्री दिगम्बर जैन महासभा के संभाग संयोजक संजय कुमार जैन व संभाग प्रवक्ता कमल गंगवाल आदि ने जिनालयों, मन्दिर, नसियां में कलशाभिषेक किए।