पीटीईटी, बीए/बीएससी बी.एड. प्रवेश पूर्व परीक्षा-2018 की प्रथम काउंसलिंग में शामिल अभ्यर्थी अब 17 जुलाई तक आवंटित कॉलेज में रिपोर्टिंग कर सकेंगे। कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के चलते महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय ने रिपोर्टिंग तिथि बढ़ाई है। इसके अलावा पीटीईटी की द्वितीय ऑनलाइन काउंसलिंग 19 जुलाई से प्रारंभ होगी।