19 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पुष्कर सरोवर का जल प्रदूषित, सैकड़़ों मछलियों ने तोड़ा दम,घाटों पर दुर्गंध फैली

आस्था के नाम मछलियों को खाद्य सामग्री डालने से जल प्रदूषित,पुष्कर सरोवर के घाटों पर मक्की,आटा व ज्वार बेचने वालों पर नहीं कोई सख्ती,सरोवर के जल में आक्सीजन की कमी

2 min read
Google source verification
पुष्कर सरोवर का जल प्रदूषित, सैकड़़ों मछलियों ने तोड़ा दम,घाटों पर दुर्गंध फैली

पुष्कर सरोवर का जल प्रदूषित, सैकड़़ों मछलियों ने तोड़ा दम,घाटों पर दुर्गंध फैली

अजमेर/पुष्कर. ब्रह्मा नगरी पुष्कर के सरोवर में इन दिनों मछलियों की अकाल मौत हो रही है। उसकी वजह जल का प्रदूषित होना है। मृत मछलियों सरोवर के घाटों पर पड़ी होने से सडांध के मारे लोग परेशान हैं। दूसरी ओर कोओं को खुराक मिल गई। जानकारों की मानें तो हर साल पुष्कर सरोवर में मछलियों की मौत होती है।

नगर पालिका प्रशासन बचाव कार्य भी चलाता है,लेकिन जल की रानी की मौत का सिलसिला थम नहींम रहा। पुष्कर सरोवर के जल में प्रदूषण की मात्रा काफी बढ़ गई है। सरोवर में जलस्तर कम है। ऐसे में कौवों के उड़ते झुण्ड झपट्टा मारकर जल से तैरती छोटी-छोटी मछलियों का शिकार कर रहे हैं। घाटों पर जगह-जगह मृत मछलियां फैली हुई है। वैसे नगर पालिका प्रशासन ने पानी में चूना डालने का काम किया जो नाकाफी साबित हो रहा है। नगर पालिका कर्मचारी रोजाना करीब दो हजार से भी अधिक मृत मछलियां निकाल रहे हैं।

खाद्य सामग्री जलपरी के लिए जहर समान

पानी में तैरती मछलियों को खाद्य सामग्री डालना गलत है। इससे उनको आक्सीजन नहीं मिल पा रहा। वैसे पानी में मछलियों की असली खुराक काई,कीड़े व जलीय पौध है,लेकिन कई लोग आस्था के नाम मछलियों को आटे की गोलियां,ब्रेड,टॉस,मक्की व अन्य खाद्य सामग्री डाल रहे हैं जो उनके लिए जहर समान है। यह सामग्री पुष्कर सरोवर के घाटों पर बिक रही है।

कार्रवाई के नाम खानापूर्ति

लोगों का आरोप है कि घाटों पर खाद्य सामग्री बिक्री रोकने में नगर पालिका प्रशासन पूरी तरह से नाकाम साबित हुआ है। जिला कलक्टर की नाराजगी के बाद अभियान चलाकर मक्की, चना व अन्य सामग्री जब्त कर कार्रवाई के नाम खानापूर्ति की जा रही है। आज भी घाटों व बाहर खाद्य सामग्री की खुलेआम बिक्री हो रही है। सरोवर के घाटों पर बाजरा व मक्की बिखरी हुई है। इससे गंदगी को भी बढ़ावा मिल रहा है। दूसरी ओर नगर पालिका पुष्कर के अधिशासी अधिकारी अभिषेक गहलोत के अनुसार सरोवर में मछलियां मरने की सूचना मिली है। सरोवर में चूना डलवाया जा रहा है। इससे पानी शुद्ध हो सकेगा। है। एरिएशन के पाइप दुरस्त कराए जा रहे हैं।

फैक्ट फाइल...

- पुष्कर सरोवर के कुल 52 घाट
- 2000 मछलियों की रोजाना मौत

- 2000 श्रद्धालुओंं की प्रतिदिन आवक
-दो दिन में पालिका स्तर पर सरवोर के पानी में 14 क्विंटल चूना डाला

- 4 दिन से मछलियों की मौत का सिलसिला जारी
- पुष्कर सरोवर में 2 लाख से अधिक मछलियां मौजूद