
Pushkar Mela Rajasthan
रक्तिम तिवारी/अजमेर.
पुष्कर का धार्मिक मेला शुरू होने के साथ ही पुष्कर सरोवर के घाटों पर चारों और आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। नगाड़े बजाकर भगवान ब्रह्मा के तीर्थ का स्वागत किया जा रहा है।
अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त नगाड़ा वादक नाथू लाल सोलंकी अपनी टीम के साथ पुष्कर सरोवर के ब्रह्म घाट पर सामूहिक रूप से नगाड़ा वादन कर रहे हैं। उनके साथ विदेशी महिला भी संगत कर रही है। यह आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
स्टार बैंड बाजों के साथ भगवान के भक्ति भरे गीत गाए जा रहे हैं। पुष्कर सरोवर के 52 घाटों पर पूजा कर्म पिंडदान आस्था स्नान का सिलसिला जोरों से चल पड़ा है यहां पर आने वाला प्रत्येक श्रद्धालु की इच्छा होती है कि वह एक बार सरोवर में आस्था की डुबकी लगाएं तथा अपने पूर्वजों का पिंडदान तर्पण कर प्रार्थना करें।
सीएम ने भेजा संदेश
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पहली बार नई शुरुआत करते हुए धार्मिक पुष्कर मेले के लिए शुभकामना संदेश भेजा है। ब्रह्मघाट पर कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष नसीम अख्तर ने संतों महंतों जनप्रतिनिधियों के साथ पुष्कर सरोवर का दूध अभिषेक किया । इस अवसर पर जिला कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा सहित पुलिस अधिकारी सुखाराम पिंडेल भी मौजूद थे
Published on:
15 Nov 2021 04:09 pm
बड़ी खबरें
View Allअजमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
