26 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Pushkar Mela 2021: परवान चढ़ा पुष्कर मेला, लोग कमा रहे पुण्य

पुष्कर सरोवर के किनारे राजा महाराजाओं की ओर से बनाए गए 52 घाट सतरंगी छटाओं से सराबोर हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
Pushkar Mela Rajasthan

Pushkar Mela Rajasthan

अजमेर. पुष्कर में पंचतीर्थ स्नान और पूजन जारी है। मेले धीरे-धीरे परवान चढ़ रहा है। श्रद्धालु जगतपिता ब्रह्मा सहित अन्य मंदिरों में दर्शन कर रहे हैं। कई लोग चारा, भोजन और अन्य वस्तुएं दान कर पुण्य कमा रहे हैं। कार्तिक पूर्णिमा का स्नान 19 नवम्बर को होगा।

ब्रह्म मुहूर्त से ही घाटों पर श्रद्धालुओं का आगमन जारी है। पुष्कर सरोवर के किनारे राजा महाराजाओं की ओर से बनाए गए 52 घाट सतरंगी छटाओं से सराबोर हैं। चारों और आस्था का सैलाब उमड़ रहा है ।

दूरदराज से आए श्रद्धालु
पवित्र पुष्कर सरोवर में मंत्रोच्चार के साथ आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। यह पवित्र स्नान 19 नवंबर कार्तिक मास की पूर्णिमा के साथ संपन्न होगा। इस दिन पद्मक योग होने से 2 से 3 लाख श्रद्धालुओं के आगमन की उम्मीद है।

प्रशासन ने की तैयारी
जिला प्रशासन की ओर से पुष्कर सरोवर के घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और गहरे पानी के संकेतक के रूप में लाल झंडी लगाई गई है वहीं भी सुरक्षा के रूप में घाटों पर पुलिस कर्मियों का पुख्ता इंतजाम किया गया है।
एसडीआरएफ की टीम भी घाटों पर लगाई गई है , ताकि सरोवर में स्नान के दौरान डूबने से कोई हादसा नहीं हो सके। नगर पालिका की ओर से पुष्कर सरोवर के किनारे बने 52 घाटों पर सफाई एवं बिजली की पर्याप्त व्यवस्था की गई है