1 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Pushya Nakshatra 2023: दो दिन पुष्य नक्षत्र पर बरसेगा धन, सोना-चांदी, प्रॉपर्टी खरीदने का विशेष संयोग, ये है शुभ महूर्त

Pushya Nakshatra 2023: त्योहारी खरीदारी को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ रही है। खरीदारी का शुभ पुष्य नक्षत्र योग 4 और 5 नवम्बर को आ रहा है। प्रमुख बाजारों, मॉल-दुकानों में तैयारियां शुरू हो गई हैं।

2 min read
Google source verification

अजमेर

image

Kirti Verma

Nov 03, 2023

photo_6206457665660502164_x.jpg

Pushya Nakshatra 2023: त्योहारी खरीदारी को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ रही है। खरीदारी का शुभ पुष्य नक्षत्र योग 4 और 5 नवम्बर को आ रहा है। इस दिन सोना-चांदी, भूमि-भवन, वाहन, इलेक्ट्राॅनिक्स और अन्य खरीदारी का शुभ संयोग रहेगा। प्रमुख बाजारों, मॉल-दुकानों में तैयारियां शुरू हो गई हैं।

दिवाली को लेकर नया बाजार, पुरानी मंडी-चूड़ी बाजार, केसरगंज, पड़ाव, डिग्गी बाजार, मूंदड़ी मोहल्ला, मदार गेट, नला बाजार में सर्वाधिक रौनक है। इसके अलावा बाजारों में मॉल, दुकानों-शोरूम में भी रौनक बढ़ रही है। इससे व्यापारियों में भी उत्साह है।

पुष्य नक्षत्र योग कल
4 नवम्बर को सुबह 7.58 बजे से पुष्य नक्षत्र की शुरुआत होगी। यह 5 नवम्बर सुबह 10.30 बजे तक विद्यमान रहेगा। दोनों दिन नए कार्य की शुरुआत का शुभ योग रहेगा। 4 नवम्बर को शनि पुष्य नक्षत्र के साथ ही त्रि-पुष्कर योग एवं रवि योग भी बन रहा है। यह बेहद खास होता है। 5 को रवि पुष्य नक्षत्र के साथ ही सर्वार्थ सिद्धि योग भी है। इस दिन राधा जयंती भी मनाई जाएगी।

यह भी पढ़ें : त्योहारी सीजन में महंगाई की मार, अब प्याज के भाव निकाल रहे है ‘आंसू’, जानिए क्या है वजह

शुभ होता है पुष्य नक्षत्र
ज्योतिषशास्त्र में पुष्य नक्षत्र को खास माना जाता है। इसे शुभ और मांगलिक कार्य व खरीदारी के लिए सर्वोत्तम माना जाता है। शादी-विवाह को छोड़कर बिना पंचांग देखे कोई भी शुभ कार्य किया जा सकता है। इस नक्षत्र में खरीदी गई कोई भी वस्तु लंबे समय तक शुभ फल प्रदान करती है।

यों रहेगा मुहूर्त
4 नवम्बर : सुबह 7:57 से 9:21 तक शुभ का चौघड़िया, दोपहर 12:07 से 1:31 तक चर का चौघड़िया, 1:32 से 2:54 तक लाभ का चौघड़िया, 2:55 से 4:18 तक अमृत का चौघड़िया
5 नवम्बर: सुबह 7:58 से 9:21 तक चर का चौघडि़या, 9:22 से 10:44 तक लाभ का चौघड़िया

यह भी पढ़ें : Good News: इस महीने मिलेगी 'बंपर छुट्टियां', बस करना होगा इतने दिन काम