शहर अध्यक्ष विजय जैन ने बताया कि राहुल गांधी सोमवार सुबह साढ़े 7 बजे दिल्ली से रवाना होकर किशनगढ़ एयरपोर्ट पर करीब साढ़े 8 बजे पहुंचेंगे। किशनगढ़ से हैलीकॉप्टर से वे अजमेर स्थित मेयो कॉलेज परिसर में 8.40 बजे उतरेंगे। जहां से उनका काफिला राजा साइकिल चौराहा, सीआरपीएफ आरओबी कुन्दनगर, केन्द्रीय बस स्टैंड, अम्बेडकर सर्किल, सावित्री स्कूल चौराहा, बजरंगगढ़, देहली गेट होते हुए दरगाह पहुंचेगा। राहुल गांधी का सुबह 9 बजे दरगाह पहुंचने और जियारत करने का कार्यक्रम है।