20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आज से दौराई स्टेशन तक बढ़ाई शताब्दी एक्सप्रेस

छह माह के लिए अस्थायी विस्तार अजमेर. नई दिल्ली-अजमेर-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस का विस्तार दौराई स्टेशन तक किया गया है। यात्रियों की सुविधा के लिए मंगलवार से यह ट्रेन दौराई से संचालित होगी। दौराई स्टेशन तक यह विस्तार अस्थाई तौर पर छह माह के लिए किया गया है।उत्तर-पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण […]

less than 1 minute read
Google source verification

अजमेर

image

Dilip Sharma

Feb 17, 2025

railway news

railway news

छह माह के लिए अस्थायी विस्तार

अजमेर. नई दिल्ली-अजमेर-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस का विस्तार दौराई स्टेशन तक किया गया है। यात्रियों की सुविधा के लिए मंगलवार से यह ट्रेन दौराई से संचालित होगी। दौराई स्टेशन तक यह विस्तार अस्थाई तौर पर छह माह के लिए किया गया है।उत्तर-पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार गाडी संख्या 12015, नई दिल्ली-दौराई शताब्दी एक्सप्रेस 18 फरवरी को नई दिल्ली से प्रतिदिन सुबह 6.10 बजे रवाना होकर अजमेर स्टेशन पर 13.00 बजे आगमन व 13.10 बजे रवाना होकर 13.35 बजे दौराई पहुंचेगी।

इसी प्रकार गाडी संख्या 12016 दौराई- नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस 18 फरवरी से दौराई से प्रतिदिन 15.15 बजे रवाना होकर अजमेर स्टेशन पर 15.40 बजे आगमन व 15.50 बजे प्रस्थान कर 22.30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।