
भारतीय रेलवे (फाइल फोटो)
अजमेर। राज्य सरकार की चतुर्थ श्रेणी परीक्षा के परीक्षार्थियों की सुविधार्थ रेलवे परीक्षा स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन करेगा। मुख्य जनसंपर्क निरीक्षक ने बताया कि इससे परीक्षार्थियों को सहूलियत होगी।
गाड़ी संख्या 09601, अजमेर-खातीपुरा (जयपुर) परीक्षा स्पेशल ट्रेन 20 और 21 सितम्बर को (2 ट्रिप) अजमेर से 9.20 बजे रवाना होकर 12.45 बजे खातीपुरा पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 09602, खातीपुरा (जयपुर)-अजमेर परीक्षा स्पेशल ट्रेन 20 और 21 सितम्बर को (2 ट्रिप) खातीपुरा से 13.40 बजे रवाना होकर 17.40 बजे अजमेर पहुंचेगी।
ट्रेन मार्ग में मदार जंक्शन, किशनगढ, नरेना, फुलेरा, आसलपुर जोबनेर, कनकपुरा, जयपुर व गांधीनगर जयपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इसमें 9 कोच होंगे। गाडी संख्या 09603, उदयपुर सिटी-अजमेर परीक्षा स्पेशल ट्रेन 19 और 20 सितम्बर (2 ट्रिप) उदयपुर सिटी से 01.50 बजे रवाना अगले दिन 7.10 बजे अजमेर पहुंचेगी।
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09604, अजमेर-उदयपुर सिटी परीक्षा स्पेशल ट्रेन 19 और 20 सितम्बर को (2 ट्रिप) अजमेर से 18.00 बजे रवाना होकर मध्यरात्रि 00.10 बजे अजमेर पहुंचेगी। ट्रेन मार्ग में राणाप्रतापनगर, मावली , फतेहनगर, कपासन, चंदेरिया, भीलवाड़ा, बिजयनगर व नसीराबाद स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इसमें 14 कोच होंगे।
Updated on:
18 Sept 2025 07:40 pm
Published on:
18 Sept 2025 07:40 pm
