
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार। फोटो: पत्रिका
अजमेर। राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी की कार शनिवार रात पीपलाज के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा कार के सामने अचानक गोवंश के आने से हुआ। हादसे में अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी बाल-बाल बच गए। वे दूसरी कार से जयपुर के लिए रवाना हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलने पर जिला प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
चतुर्वेदी सुमेरपुर में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेकर जयपुर लौट रहे थे। पीपलाज के निकट उनकी कार के सामने गोवंश आ गया। उससे टकराकर कार क्षतिग्रस्त हो गई। कार में जयपुर विधायक गोपाल शर्मा भी साथ थे। हैडिंग सुझाव
सदर थानाधिकारी गजराज ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे। क्षतिग्रस्त कार को एक तरफ करवाया गया। मामले की जानकारी मिलने पर जिला कलक्टर कमलराम मीना, पुलिस अधीक्षक रतन सिंह भी मौके पर पहुंचे।
अध्यक्ष की कार के दुर्घटनाग्रस्त होने की जानकारी मिलने पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ भी मौके पर पहुंचे। वे भी शादी समारोह में शामिल होकर जयपुर जा रहे थे। इधर, सूचना पर मसूदा विधायक विरेन्द्र सिंह कानावत व भाजपा नेता देवीशंकर भूतडा भी मौके पर पहुंचे।
Published on:
23 Nov 2025 11:27 am
बड़ी खबरें
View Allअजमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
