11 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Accident-निर्माणाधीन आरओबी के पिलर से टकराई कार, एक मौत, 3 जख्मी

दर्दनाक हादसा : दौराई अजमेर डेयरी फाटक के सामने हादसा, अज्ञात वाहन से बिगड़ा संतुलतन तो पिलर से टकराई  
2 min read
Google source verification

अजमेर

image

Manish Singh

Dec 25, 2023

Accident-निर्माणाधीन आरओबी के पिलर से टकराई कार, एक मौत, 3 जख्मी

Accident-निर्माणाधीन आरओबी के पिलर से टकराई कार, एक मौत, 3 जख्मी

अजमेर. ब्यावर रोड दौराई रेलवे फाटक पर तेज रफ्तार कार निर्माणाधीन आरओबी के पिलर से टकरा गई। दुर्घटना में कार सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि उसके चार साथी जख्मी हो गए। घायलों को जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। रामगंज थाना पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है।

पुलिस के अनुसार रविवार रात डेढ़ बजे ब्यावर रोड दौराई रेलवे फाटक के पास निर्माणार्धन आरओबी के पिलर से तेज रफ्तार कार टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना में कार में सवार रामगंज न्यू चन्द्रनगर कॉलोनी निवासी अंकित(27) शर्मा, पुराना ब्यावर के राजू मेघवाल(28), रामगंज प्रेम नगर नई बस्ती निवासी भवनेश सकरवाल(26), अभिमन्यू उर्फ मोंटी(28) व ब्यावर रोड न्यू चन्द्रनगर निवासी सुरेन्द्र सिंह(30) गम्भीर घायल हो गए। घायलों को राहगीर की मदद से जेएलएन अस्पताल पहुंचाया। जहां सुरेन्द्र की उपचार के दौरान मौत हो गई जबकि अंकित को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी मिल गई। घायल भवनेश, अभिमन्यू व राजू का उपचार किया जा रहा है। सूचना पर रामगंज थाना पुलिस ने सोमवार सुबह सुरेन्द्र के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजन के सुपुर्द कर दिया।

आरओबी पिलर से टकराई कार

पुलिस की प्रारम्भिक पड़ताल में सामने आया कि कार सवार भवनेश, अभिमन्यु, सुरेन्द्र सिंह, राजू मेघवाल व सुरेन्द्र सिंह रविवार रात खाना खाकर अजमेर लौट रहे थे। अजमेर डेयरी (दौराई) रेलवे फाटक के सामने गलत दिशा में आए तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से कार का संतुलन बिगड़ गया। अनियंत्रित कार निर्माणाधीन आरओबी पिलर से टकरा गई। दुर्घटना में कार सवार पांचों दोस्तों के गम्भीर चोट आई।