
पेपर लीक मामले की जांच में हाई सिक्योरिटी जेल पहुंची ईडी
अजमेर. प्रदेश में रीट और सैकंड ग्रेड टीचर भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले की पड़ताल में जुटी केंद्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम बुधवार को घूघरा स्थित हाई सिक्योरिटी जेल पहुंची। करीब 8 घंटे तक पेपर लीक मामले के मास्टर माइंड भूपेन्द्र सारण, शेरसिंह मीणा से पूछताछ की गई। ईडी की कार्रवाई को आरपीएससी के गिरफ्तार सदस्य बाबूलाल कटारा से जोड़कर भी देखा जा रहा है।
बुधवार दोपहर प्रवर्तन निदेशालय की टीम अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल पहुंची। जहां टीम ने शेरसिंह मीणा व भूपेन्द्र सारण से पूछताछ की। शेरसिंह ने मोबाइल से फोटो खींचकर भूपेन्द्र सारण व अन्य को भेजे थे। जिसकी जांच एसओजी कर रही है। ईडी पूर्व में भी शेर सिंह और भूपेन्द्र सारण से पूछताछ कर चुकी है।
बड़ी रकम की हुई थी डील
शेर सिंह मीणा और भूपेन्द्र सारण ने अभ्यर्थियों को 5 से 15 लाख रुपए में सैकंड ग्रेड टीचर भर्ती परीक्षा का पेपर बेचा था। मामले में ईडी बाबूलाल कटारा, शेरसिंह व भूपेन्द्र सहित अन्य लोगों की हवाला के जरिये पैसे के लेनदेन की जांच कर रही है।
अभी तक यह कार्रवाई. . .
पेपर लीक मामले में आरपीएससी के सदस्य बाबूलाल कटाया न्यायिक अभिरक्षा में है। ईडी ने पूर्व में कटारा के साथ मास्टरमाइंड शेरसिंह, भूपेन्द्र से पूछताछ कर चुकी है। इनके अलावा राजीव उपाध्याय, रामगोपाल मीणा, सुरेश विश्नोई, घिमनाराम खिलेरी, अनिता मीणा, कटारा के बेटे दीपेश कटारा, गोपालसिंह, गौतम व विजय डामोर के बयान दर्ज किए थे। ईडी को आरोपियों के बयानों से पेपर लीक के मामले में मनी लान्ड्रिंग के तथ्य सामने आए थे।
इनका कहना है...
ईडी की टीम बुधवार को अनुसंधान के संबंध में आई थी। यहां रखे गए बंदी से पूछताछ की थी।
पारस जांगिड़, अधीक्षक हाई सिक्योरिटी जेल अजमेर
Published on:
06 Jul 2023 12:19 pm
बड़ी खबरें
View Allअजमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
