
फिल्मी गीतों पर थिरके आईजी, एसपी संग पुलिसकर्मी
अजमेर. होली के त्यौहार पर 48 घण्टे की लगातार ड्यूटी के बाद मंगलवार को पुलिस के जवानों ने होली का धमाल मचाया। पुलिस लाइन मैदान में संभागीय आयुक्त, पुलिस महानिरीक्षक, जिला कलक्टर व एसपी के साथ पुलिस अफसर, जवानों ने एक-दूसरे को जमकर रंग-गुलाल लगाया। फिर फिल्मी गीत-संगीत पर जमकर थिरके। पुलिस की वाटर कैनन से की गई बौछार ने सबको रंग में सराबोर कर दिया। पुलिस थानों में देर शाम तक जवान होली के रंग में रंगे नजर आए।
पुलिस लाइन में सुबह 9.30 बजे जवानों पर होली का रंग चढ़ना शुरू हुआ। पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र कुमार विश्नोई के पहुंचते ही माहौल मस्ती में सराबोर हो गया। इसके बाद संभागीय आयुक्त महेश शर्मा, आईजी अजमेर रेंज लता मनोज कुमार व जिला कलक्टर डॉ. भारती दीक्षित का रंग और गुलाब के साथ स्वागत किया गया। पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों के साथ जवानों ने गीत-संगीत पर थिरकने के साथ खूब गुलाब उड़ाया।
पुलिस की होली में एसपी विश्नोई, एएसपी सिटी दुर्गसिंह राजपुरोहित, एएसपी ग्रामीण दीपक शर्मा समेत वृत्ताधिकारी व थानाधिकारियों ने नृत्य किया। एसपी विश्नोई पुलिस के जवानों और परिवार के सदस्यों के साथ भी जमकर थिरके। एएसपी (शहर) राजपुरोहित ने वाटर कैनन से पुलिस लाइन मैदान में पानी की बौछार में पुलिस अफसर व जवान को कृत्रिम बारिश का भी आनन्द लिया।
पुलिस थानों में पहुंचे टाइगर
पुलिस लाइन मैदान में सामूहिक होली के बाद एसपी विश्नोई, एएसपी राजपुरोहित के साथ वृत्ताधिकारी शहर के पुलिस थानों में घूम-घूमकर जवानों के साथ होली खेली। एसपी विश्नोई ने डीजे पर नृत्य कर जवानों का हौसला बढ़ाया।
Published on:
27 Mar 2024 01:18 am
बड़ी खबरें
View Allअजमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
