
पड़ोसी ने नशीला पदार्थ पिलाकर पुष्कर के होटल में युवती से किया बलात्कार
अजमेर. पड़ोस में रहने वाली एक युवती से एक युवक ने पुष्कर के होटल में कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर बलात्कार करने का मामला सामने आया है। आरोपित लम्बे समय से पीडि़ता को अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहा है। आरोपित की प्रताड़ना का शिकार पीडि़ता ने पूर्व में आनासागर झील में कूदकर जान देने की कोशिश की लेकिन यहां मौजूद लोगों ने उसे बचा लिया। तब पीडि़ता ने परिजन को आपबीती सुनाई। मामले में पीडि़ता की रिपोर्ट पर क्लॉक टावर थाना पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्जकर अनुसंधान शुरू कर दिया।
पुलिस के अनुसार पीडि़ता ने रिपोर्ट दी कि पड़ोस में रहने वाला व्यक्ति उसके समाज का होने के कारण पारिवारिक संबंध होने के साथ उसका उसके घर पर आना जाना था। आरोपित ने 2021 में उसकी अश्लील फोटो को वायरल करने की धमकी देकर मोबाइल पर बातचीत का दबाव बनाया। बातचीत के बाद आरोपित फरवरी 022 में उसे जबरन अपने साथ पुष्कर होटल में ले या। जहां उसने उसको नशीला पेय पदार्थ पिला दिया। उसके अचेत होने के बाद आरोपित ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने मंगलवार दोपहर पीडिता का मेडिकल कराया।
रचाई फर्जी शादी
पीड़िता ने बताया कि आरोपित ने मई 022 में उसकी सगाई होने पर उसकी अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए खाली कागजों पर उसके साइन करवाए। उससे फर्जी विवाह कर फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। आरोपित उसके साथ जबरन अवैध संबंध बनाने लगा। वह उसे हमेशा वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे प्रताड़ित करता था।
परिजन ने दिलाई हिम्मत
पीड़िता ने बताया कि आरोपी की धमकियों से परेशान होकर उसने आनासागर में आत्महत्या का प्रयास किया लेकिन झील किनारे मौजूद लोगों ने बचा लिया। इसके बाद उसने परिजन को सारे घटनाक्रम की जानकारी दी। तब परिजन ने उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की हिम्मत दिलाई।
Published on:
05 Jul 2023 07:02 pm
बड़ी खबरें
View Allअजमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
