
बलात्कार पीडि़ता ने विषाक्त सेवन कर तीसरी मंजिल से लगाई छलांग
अजमेर. बलात्कार के आरोपित युवक की ओर से सोशल मीडिया पर लगातार अनर्गल पोस्ट डालने से अवसाद में आई पीडि़ता ने गुरुवार सुबह विषाक्त सेवन के बाद मकान की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। इससे उसके दोनों पैर में फेक्चर हो गए। उसे जेएलएन अस्पताल की आपातकालीन वार्ड में भर्ती कराया गया है।
क्लॉक टावर थाना क्षेत्र निवासी बलात्कार पीडि़ता ने सुबह 4 बजे घर की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। तेज आवाज पर परिजन ने बाहर देखा तो पीडि़ता सड़क पर तड़पती नजर आई। पड़ताल में आया कि उसने छत से कूदने से पहले विषाक्त सेवन कर लिया था। उसे अस्पताल ले जाया गया। पीडि़ता के आत्महत्या के प्रयास की भनक लगते ही आरोपित के परिजन व रिश्तेदार भी अस्पताल पहुंच गए। यहां दोनों पक्ष भिड़ गए। पुलिस ने अलग कर मामला शांत किया। सूचना पर सीओ (दक्षिण) सुनील सिहाग, क्लॉक टावर थाने से एसआई केसाराम पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने पीडिता को बयान देने की स्थिति में नहीं बताया है।
जिन्दगी कर दी बर्बाद, मिले सख्त सजा
अस्पताल में भर्ती पीडि़ता ने बताया कि आरोपी ने उसकी जिंदगी बर्बाद कर दी। परिवार ने मेरा साथ दिया। यही सोचकर मरना चाहती हूं कि मेरी वजह से मेरा परिवार परेशान हो रहा है। आरोपी को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए।
ये भी खबर पढ़ें...पेपर लीक मामले की जांच में हाई सिक्योरिटी जेल पहुंची ईडी
आरोपित ने सोशल मीडिया पर डाली पोस्ट
पीड़िता की बहन ने बताया कि आरोपी उसकी बहन को लगातार ब्लैकमेल कर रहा था। आरोपित उसकी बहन से फर्जी शादी का स्वांग रचाकर अवैध तरीके से किराए के कमरे में जबरन साथ रह रहा था। इसके बाद वह घर खाली कर अन्यत्र रहने लगा, लेकिन उसकी बहन को फोटो, वीडियो से प्रताड़ित करता रहा। उसने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर लिखा कि ‘ये मेरी पत्नी है..’ जबकि ऐसा कुछ नहीं था। सोशल मीडिया पर अनर्गल पोस्ट और टिप्पणी से परेशान होकर उसकी बहन ने जान देने की कोशिश की।
होटल में नशीला पदार्थ पिलाकर बलात्कार
पीडि़ता ने 5 जुलाई की रात पड़ोस में रहने वाले युवक के खिलाफ बलात्कार और अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने का मुकदमा दर्ज करवाया। पीडि़ता ने रिपोर्ट में बताया कि आरोपित का उसके घर आना-जाना था। उसने 2021 में उसकी अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर मोबाइल पर बातचीत का दबाव बनाया। फिर फरवरी 2022 में उसे जबरन पुष्कर होटल में ले गया, जहां नशीला पदार्थ पिलाकर बलात्कार किया। आरोपित ने मई 2022 में उसकी सगाई अन्यत्र होने पर अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए खाली कागजों पर साइन कराए। उससे फर्जी विवाह कर फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। फिर आरोपित जबरन देहशोषण करने लगा। धमकियों से परेशान होकर उसने आत्महत्या का प्रयास किया तो लोगों ने बचा लिया। तब परिजन को मामले की जानकारी दी।
पढ़ें संबंधित खबर-पड़ोसी ने नशीला पदार्थ पिलाकर पुष्कर के होटल में युवती से किया बलात्कार
इनका कहना है...
पीडि़ता ने दो दिन पहले मुकदमा दर्ज करवाया था। मेडिकल व 164 के कलमबद्ध बयान हुए हैं। प्रकरण में अनुसंधान किया जा रहा है।
चूनाराम जाट, एसपी, अजमेर
Published on:
07 Jul 2023 03:02 am
बड़ी खबरें
View Allअजमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
