24 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Board 8th Result 2026: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 8वीं का रिजल्ट घोषित

Rajasthan Board 8th Result 2026:अजमेर। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने मंगलवार को दोपहर वेबसाइट पर बटन दबाकर राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का 10वीं कक्षा का परिणाम जारी किया।

2 min read
Google source verification
पत्रिका फोटो
Play video

पत्रिका फोटो

Rajasthan Board 8th Result 2026: शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने मंगलवार को दोपहर वेबसाइट पर बटन दबाकर राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का 10वीं कक्षा का परिणाम जारी किया। बोर्ड के इतिहास में पहली बार दसवीं का परिणाम परीक्षा समाप्ति के मात्र 23 दिन में जारी किया गया है। इसके साथ ही 5वीं और 8वीं परीक्षा का परिणाम भी घोषित किया गया है। परिणाम बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किए गए हैं।

बोर्ड प्रशासक और संभागीय आयुक्त शक्ति सिंह राठौड़ ने बताया कि दसवीं की परीक्षाएं 12 से 28 फरवरी तक कराई गई थीं। राज्य में कुल 6195 केंद्रों पर विषयवार परीक्षाएं हुई। 30 हजार से ज्यादा परीक्षकों ने विद्यार्थियों की कॉपियाें की जांच की। वर्ष 2026-27 में दसवीं की परीक्षा दो बार कराई जाएगी। पहली परीक्षा अनिवार्य और दूसरी ऐच्छिक होगी।

पिछले 5 साल में 8वीं परीक्षा का रिजल्ट

वर्ष प्रतिशत
2025 96.66
2024 95.72
2023 92.00
2022 95.59
2021 96.66

  • रिजल्ट प्रतिशत में

पिछले 5 साल का रिकॉर्ड तोड़ा

8वीं बोर्ड परीक्षा में पिछले 5 साल की तुलना में इस साल सर्वाधिक छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। वर्ष 2025 और 2021 में 96.66 प्रतिशत परिणाम रहा। वहीं 8वीं कक्षा का परिणाम इस बार 97.01% रहा है जो पिछले 5 साल की तुलना में सर्वाधिक रहा है।

बोर्ड ने बनाया नया रिकॉर्ड

राजस्थान बोर्ड इस बार अपना ही पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है आमतौर पर 10वीं का रिजल्ट मई या जून में जारी होता है, लेकिन इस बार मार्च में ही नतीजे घोषित किए जा रहे हैं।
महज 23 दिनों में 30,915 परीक्षकों ने करीब 64 लाख उत्तर पुस्तिकाओं की जांच पूरी की। राज्य सरकार के निर्देशानुसार, 1 अप्रैल से नया शैक्षणिक सत्र शुरू होना है, जिसके चलते बोर्ड ने युद्ध स्तर पर काम कर समय से पहले रिजल्ट तैयार किया है।8वीं कक्षा का परिणाम इस बार 97.01% रहा है।

यहां देखें रिजल्ट

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र इसे आसानी से ऑनलाइन माध्यम से देख सकेंगे। इसके लिए उन्हें बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in पर जाना होगा। वेबसाइट खुलने के बाद 'Secondary Exam Result 2026' या 'RBSE 8th Result 2026' लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद रोल नंबर दर्ज कर सबमिट करते ही परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा। छात्र अपनी मार्कशीट को डाउनलोड कर सकते हैं और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट भी ले सकते हैं.