2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान में फसल उत्पादन का तैयार हो रहा आंकड़ा, 15 मई तक चलेगी डिजिटल गिरदावरी

Ajmer News : राजस्व मंडल के सांख्यिकी विभाग के जरिए प्रदेशभर में फसल उत्पादन व खराबे के आंकड़े तैयार करने के लिए की जा रही गिरदावरी 15 मई तक संपन्न होगी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 13 May 2025, 2:31 PM IST

Rajasthan Crop Production Data Prepared 15 May Continue Digital Girdawari

File Photo

Ajmer News : राजस्व मंडल के सांख्यिकी विभाग के जरिए प्रदेशभर में फसल उत्पादन व खराबे के आंकड़े तैयार करने के लिए की जा रही गिरदावरी 15 मई तक संपन्न होगी। इसके लिए प्रदेशभर के कृषि योग्य खसरो के आंकड़े तैयार किए जा रहे हैैं। इस बार गिरदावरी डिजिटल क्रॉप सर्वे (डीसीएस) प्रक्रिया के तहत की जा रही है।

अपलोड होगी रियल टाइम फोटो

इसमें पटवारी को मौके पर जाकर खेत में फसल की रियल टाइम फोटो खींच कर मोबाइल में सर्वे डाटा में अपडेट करना होगा। हालांकि इससे पूर्व हो रही ई-गिरदावरी में मौके पर जाकर रियल टाइम फोटो अपलोडिंग का प्रावधान नहीं था। इस प्रक्रिया से खराबे के साथ ही उत्पादन का भी सटीक आंकलन हो सकेगा।

15 मई तक चलेगा डीसीएस

उप निबंधक हेमंत माथुर के निर्देशन में किया जा रहा डीसीएस 15 तक चलेगा। इसके बाद सांख्यिकी विभाग की उपनिदेशक बीना सिंह के जरिए डेटा राजस्व व कृषि विभाग को प्रेषित किया जाएगा।

फसल-खसरों का गणित

कुल खसरे- 4 करोड़ 51 लाख 38 हजार 227।
सरकारी खसरे - 87 लाख 89 हजार 587।
कृषि योग्य खसरे - 1 लाख 38 हजार 490।
सिंचिंत क्षेत्र - 96 लाख 44 हजार 842 हैक्टेयर।
असिंचित क्षेत्र - 1 करोड़ 32 लाख 12 हजार 840 हैक्टेयर।

फसली कैलेंडर

खरीफ - सियालू
बुवाई - 16 सितबर से 15 अक्टूबर।
रबी - उन्हालू।
बुवाई - 1 फरवरी से 5 मार्च।

जायद विशेष
बुवाई - उन्हालू 1 मई से 15 मई।
खरीफ - मूंगफली, बाजारा, ज्वार, चना, दालें, काला मूंग व दलहन।
रबी - गेहूं, जौ, सरसों, मूंग, तिल।
जायद - तरबूज, खरबूजा, खीरा, टमाटर, बैंगन आदि सहित मौसमी सब्जियां।

यह भी पढ़ें :अब मक्का का गढ़ नहीं रहा बांसवाड़ा, यहां पर इस फसल की मची है जमकर धूम