
vasudev devnani in ajmer
अजमेर.
भाजपा प्रत्याशी वासुदेव देवनानी लगातार चौथी बार विधासनभा चुनाव जीत लिया है। इस जीत के साथ उन्होंने नया रिकॉर्ड कायम किया है। वे अजमेर उत्तर (पहले अजमेर पश्चिम) सीट से चार बार चुनाव जीतने वाले पहले नेता बन गए हैं। इससे पहले कांग्रेस के किशन मोटवानी ने तीन बार यहां से चुनाव जीता था। देवनानी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के महेंद्र सिंह रलावता को 10 हजार से ज्यादा वोट से पराजित किया।
राकेश पारीक भी जीते
मसूदा से कांग्रेस के प्रत्याशी राकेश पारीक ने भी शानदार जीत दर्ज की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा की विधायक सुशील कंवर पलाड़ा को 6 हजार से ज्यादा वोट से हराया। पारीक यहां त्रिकोणीय संघर्ष में उलझे हुए थे। यहां से कांग्रेस से बगावत कर हाजी कय्यूम खान ने राष्ट्रवादी लोकतांत्रिक पार्टी से पर्चा भरा था।
कहां कौन आगे
अजमेर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अनिता भदेल करीब 723 वोट से आगे चल रही हैं। इसी तरह ब्यावर से कांग्रेस के पारस पंच, केकड़ी से डॉ. रघु शर्मा करीब 7 हजार वोट, नसीराबाद से भाजपा के रामस्वरूप लांबा करीब 10 हजार वोट, किशनगढ़ से निर्दलीय प्रत्याशी सुरेश टाक करीब 32 हजार वोट से आगे चल रहे हैं।
Published on:
11 Dec 2018 01:49 pm
बड़ी खबरें
View Allअजमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
