6 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान चुनाव 2023: डॉ. रघु शर्मा और शत्रुघ्न गौतम आमने-सामने, केकड़ी को बनाया जिला, विकास की दौड़ में पिछड़ा शहर

Rajasthan Election : राजस्थान विधानसभा क्षेत्र केकड़ी से कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. रघु शर्मा और भाजपा प्रत्याशी शत्रुघ्न गौतम चुनाव मैदान में फिर आमने-सामने हैं।

2 min read
Google source verification

अजमेर

image

Nupur Sharma

Nov 17, 2023

raghu_sharma_and_shatrughan_gautam.jpg

,,,,

Rajasthan Assembly Election 2023 : राजस्थान विधानसभा क्षेत्र केकड़ी से कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. रघु शर्मा और भाजपा प्रत्याशी शत्रुघ्न गौतम चुनाव मैदान में फिर आमने-सामने हैं। दोनों ने केकड़ी के विकास और पिछड़ेपन को लेकर प्राथमिकताएं गिनाई हैं। राजस्थान पत्रिका ने दोनों से बातचीत की। कांग्रेस प्रत्याशी शर्मा ने केकड़ी के जिला बनने को उपलब्धि बताया। भाजपा प्रत्याशी गौतम ने शहर को क्षेत्रीय विकास में पिछड़ा बताया।

यह भी पढ़ें : जितेन्द्र सिंह बोले- कांग्रेस ने पांच साल काम किया, भाजपा जाति-धर्म व जुमलों के सहारे

सवाल-केकड़ी क्षेत्र के लिए सबसे अहम मुद्दा क्या मानते हैं?
डॉ. शर्मा-केकड़ी को जिला बनाया। पेयजल, चिकित्सा, सड़क, शिक्षा सहित प्रत्येक क्षेत्र में विकास के नए-नए आयाम स्थापित किए।विकास के मुद्दों पर चुनाव लड़ेंगेगौतम-पांच साल में विकास ठप रहा। केकड़ी का औद्योगिक, कृषि और उद्यमिता क्षेत्र में विकास नहीं हुआ।


सवाल-चिर-परिचित प्रतिद्वंदी से फिर मुकाबला हैं इसे कैसे देखते हैं?
डॉ. शर्मा- जनता ने कांग्रेस राज के कामकाज और प्रतिद्वंद्वी के कार्य देखे हैं। मैं विकास कार्यों के आधार पर चुनाव मैदान में उतरा हूं।
गौतम-पांच साल में अराजकता,अत्याचार, भ्रष्टाचार बढ़ा है। भाजपा राज के विकास की तुलना जनता खुद ही तय करेगी।


सवाल-चुनाव में मोदी-गहलोत की परस्पर जनहित की योजना भी मुद्दा हैं, इसे कैसे देखते हैं?
डॉ. शर्मा-गहलोत सरकार की ओपीएस, स्वास्थ्य बीमा, फ्री-बिजली, 500 रुपए में गैस सिलेंडर, चिरंजीवी सहित कई कल्याणकारी योजनाओं से जनता को लाभ पहुंचा है।
गौतम-मोदी सरकार की डिजिटल पेमेंट, बैंक खाते, उज्जवला सहित कई जनकल्याणकारी योजनाओं को सब जानते हैं। कांग्रेस की योजनाएं गिने-चुने लोग जानते हैं।


सवाल-अंदरूनी गुटबाजी व कार्यकर्ताओं की नाराजगी बनी हुई है, इसे कैसे बैलेंस किया है?
डॉ. शर्मा-चुनाव में कांग्रेस पार्टी एकजुट हैं। पार्टी के कार्यकर्ता आपस में संगठित होकर पार्टी के लिए काम कर रहे हैं। गुटबाजी-नाराजगी भाजपा में है।
गौतम-कोई नाराजगी व गुटबाजी नहीं हैं। पूरी भाजपा एकजुट-संगठित होकर चुनाव लड़ रही है।

यह भी पढ़ें : चाचा-भतीजी आमने-सामने, कांग्रेस के बागी ने बनाया त्रिकोणीय मुकाबला, पढ़िए पूरी खबर


सवाल-चुनाव आयोग की सख्ती और आईटी प्लेटफॉर्म की उपयोगिता को कैसे देखते हैं?
डॉ.शर्मा- आयोग का कार्य पारदर्शी है। कांग्रेस सोशल मीडिया का सकारात्मक उपयोग कर रही है। भाजपा ने सिर्फ झूठ-नकारात्मकता को बढ़ावा दिया है।
गौतम-सोशल मीडिया पर 24 घंटे एक्टिव रहता हूं। जनता से जुड़ने का सशक्त माध्यम है। चुनाव आयोग के नियमों की पालना जारी है।


बड़ी खबरें

View All

अजमेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग