11 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

rajasthan ka ran 2018: भाजपा का सीएम तो है तय, कांग्रेस बताए अपने मुख्यमंत्री का नाम

www.patrika.com/rajasthan-news

less than 1 minute read
Google source verification
BJP attacks on congress

BJP attacks on congress

अजमेर.

सामाजिक न्याय एवं सशक्तीकरण विभाग के केन्द्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि विधानसभा चुनाव में भाजपा को कामयाबी मिलेगी। हमारा सीएम तो तय है। लेकिन कांग्रेस अपने मुख्यमंत्री का नाम प्रदेश की जनता को बताए। चुनाव में पता चल जाएगा कि कांग्रेस ने कितने लोगों के साथ धोखा किया है। भाजपा यूनाइटेड है जबकि कांग्रेस डिवाइडेड है।

घोटालों से मुक्त सरकार

अजमेर में जयपुर रोड स्थित होटल एम्बेसी में पत्रकारों से बातचीत में गुर्जर ने कहा कि प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार बनेगी। भाजपा में बिखराव नहीं है न ही मुख्यमंत्री के नाम पर कोई लड़ाई है। जबकि कांग्रेस में आपसी खींचतान है। उन्होंने कहा कि भाजपा की केन्द्र व राज्य सरकार घोटालों से मुक्त सरकार है।

देश को बचाने का काम

मोदी सरकार देश को बचाने का काम कर रही है वहीं कांग्रेस एक परिवार व पार्टी बचाने में लगी है, यह आगामी चुनाव तय करेगा कि राजस्थान की जनता देश बचाना चाहती है या एक परिवार। इस दौरान भाजपा शहर जिलाध्यक्ष अरविन्द यादव, पूर्व यूआईटी चेयरमैन धर्मेश जैन, मनीष मोयल, मोहित जैन आदि मौजूद रहे।