1 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Iran Israel War : इजरायल-ईरान युद्ध पर राजस्थान आए इजरायली पर्यटकों की बड़ी प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?

Iran Israel War : इजरायल-ईरान युद्ध शुरू होने के साथ ही राजस्थान के पुष्कर आए इजरायली पर्यटकों ने बड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। जानें क्या कहा?

2 min read
Google source verification

अजमेर

image

Sanjay Kumar Srivastava

image

महावीर भट़्ट

Mar 01, 2026

Rajasthan Pushkar Israeli tourists reacted strongly Israel-Iran war find out what they said

पुष्कर में एक होटल में बैठे इजराइल पर्यटक। फोटो पत्रिका

Iran Israel War : इजरायल-ईरान युद्ध शुरू होने के साथ ही पुष्कर में मौजूद इजरायली पर्यटकों ने आक्रमण को गलत बताया और अपने देश को मजबूत बताकर अमन पसंद होने की बात कही। उनका कहना था कि इजरायल अपनी सुरक्षा के लिए आक्रमणकारी देश पर हमले कर रहा है।

उन्होंने इजराइल का साथ देने वाले देश को भी धन्यवाद दिया। पर्यटकों का कहना था कि युद्ध में इजरायल को सफलता मिलेगी। कहा- इजरायल बहुत छोटा सा देश है लेकिन बहुत मजबूत है।

निश्चित तौर पर इजराइल को मिलेगी सफलता

आक्रमणकारी देश का मकसद इजरायलियों को मारना ही रहा है। इजरायल अपनी सुरक्षा व अपने नागरिकों को बचाने के लिए अटैक कर रहा है जो अच्छा कदम है। युद्ध के बाद मैंने अपने परिजनों से बात की है। वे सेफ हाउस में चले गए हैं। निश्चित तौर पर इसमें इजराइल को सफलता मिलेगी।
शाका, इजरायली पर्यटक

मैं शांति चाहती हूं

इजरायल हमेशा अपने सिवलियन्स के लिए अच्छा सोचता है। मैं शांति चाहती हूं। आशा करती हूं सभी सेफ रहेंगे।
रेऊत, इजरायली पर्यटक

भगवान हमारी मदद करेगा

इजरायल इज होली प्लेस, स्मॉल कंट्री, 10 मिलियन पापुलेशन, बट स्ट्रांग। भारत, अमेरिका, इजरायल के साथ हैं। भगवान भी उसका साथ दे रहा है। भगवान हमारी मदद करेगा।
सिम्मी, धर्मगुरु बेदखबाद हाउस (पुष्कर)