
VANDE BHARAT EXPRESS 2023
अजमेर. वंदे भारत एक्सप्रेस अप्रेल के पहले सप्ताह में दौड़ना शुरू कर देगी। रेलवे की ओर से प्रस्ताव पर चर्चा की जा रही है। प्रस्ताव के अनुसार, दिल्ली से जयपुर होते हुए अजमेर तक ट्रेन का ट्रायल होगा। एक हफ्ते तक ट्रायल के दौरान इसकी स्पीड 72 किलोमीटर प्रति घंटे की रहेगी। बाद में इसकी गति 100 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक होगी। ट्रेन शनिवार को सुबह अजमेर पहुंच जाएगी। इसके बाद इसका ट्रायल शुरू होगा।
यह होगा ट्रेन का प्रस्तावित शेड्यूल
सांसद भागीरथ चौधरी के अनुसार वंदे भारत अजमेर से सुबह 6 बजकर 10 मिनट पर चलेगी। 7.55 बजे जयपुर पहुंचेगी। ट्रेन 9.41 बजे अलवर, 11.25 बजे गुरुग्राम पहुंचेगी। दोपहर 12.15 बजे यह नई दिल्ली पहुंच जाएगी। यह 442 किलोमीटर का सफर 6 घंटे 5 मिनट में पूरा करेगी। वंदे भारत दिल्ली से शाम 6 बजकर 10 मिनट पर चलेगी। पहला ठहराव गुरुग्राम 6:52 होगा। रेवाड़ी जंक्शन पर शाम 7 बजकर 35 मिनट पर पहुंचेगी। अलवर में रात्रि 8 बजकर 25 मिनट पर ट्रेन पहुंचेगी। यहां से रात करीब 10 बजकर 20 मिनट पर जयपुर पहुंचेगी। ट्रेन रात्रि 12.15 बजे अजमेर पहुंचेगी। यह 442 किलोमीटर का सफर 6 घंटे 5 मिनट में पूरा करेगी। रास्ते में इस ट्रेन का ठहराव जयपुर, अलवर और गुरुग्राम रहेगा।सप्ताह में छह दिन चलेगी ट्रेन
जयपुर और दिल्ली से वंदे भारत सप्ताह में छह दिन चलेगी। यह सोमवार, मंगलवार, गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार और रविवार को चलेगी। बुधवार को ट्रेन नहीं चलेगी।
ऑनबोर्ड मिलेगा खाना-नाश्ता
ट्रेन में ही यात्रियों के लिए ऑनबोर्ड नाश्ता होगा। इसके लिए उत्तर पश्चिम रेलवे और आईआरसीटीसी को व्यवस्थाएं करने के लिए पत्र लिखा है।यूं बढ़ाई जाएगी स्पीड
ट्रायल के दौरान ट्रेन की स्पीड कम रहेगी। जयपुर पहुंचने में करीब 4 घंटे का समय लगेगा। धीरे-धीरे ट्रेन की स्पीड 100 से 150 किलोमीटर प्रति घंटे तक बढ़ाई जाएगी1196 यात्री कर सकेंगे सफर
वंदे भारत में 16 पैसेंजर कार हैं। इनमें से दो इंजन, चार एग्जीक्यूटिव क्लास और 12 चेयर कार हैं। इनमें 1,196 यात्री सफर कर सकेंगे। एक पैसेंजर कार में सीटिंग अरेंजमेंट रहेगा और 78 सीटें होंगी। ट्रेन के बीच में दो बोगी एग्जीक्यूटिव क्लास की होंगी।
प्रदेश को पहली वंदे भारत ट्रेन जल्द मिलने वाली है। यह अच्छा है कि ट्रेन अजमेर से चलेगी। अप्रेल माह में यह ट्रेन प्रारंभ होगी।
भागीरथ चौधरी, सांसद, अजमेर
Updated on:
25 Mar 2023 09:25 am
Published on:
24 Mar 2023 11:22 pm
बड़ी खबरें
View Allअजमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
