30 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weather Update: मानसून की बेरुखी ने बढ़ाई टेंशन, मौसम विभाग ने सितम्बर माह में दिया झमाझम बारिश का अलर्ट

Weather Update: जिले में मानसून अगस्त में बेहद कमजोर रहा है। अब तक अगस्त में महज 20.35 मिलीमीटर बरसात हुई है। यह 10 साल में सबसे कम बरसात का रिकॉर्ड बनने वाला है, जबकि बीते जून-जुलाई में हुई झमाझम बरसात ने रिकॉर्ड बना दिए थे।

2 min read
Google source verification

अजमेर

image

Kirti Verma

Aug 27, 2023

UP Weather

UP Weather Update

अजमेर. Weather Update: जिले में मानसून अगस्त में बेहद कमजोर रहा है। अब तक अगस्त में महज 20.35 मिलीमीटर बरसात हुई है। यह 10 साल में सबसे कम बरसात का रिकॉर्ड बनने वाला है, जबकि बीते जून-जुलाई में हुई झमाझम बरसात ने रिकॉर्ड बना दिए थे।

शनिवार सुबह से शाम बादलों की टुकडिय़ां मुंह चिढ़ाती रही। अलसुबह ठंडी हवा चलने से मौसम सामान्य रहा। काले बादल उमड़ते-घुमड़ते रहे। धूप-छांव का दौर चला। हवा चलने के बाद भी हल्की गर्माहट महसूस हुई। मौसम में हल्की धूल छाई रही। अधिकतम तापमान 32.0 और न्यूनतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस रहा।

यह भी पढ़ें : Weather Update: झमाझम बारिश के लिए आया बड़ा अलर्ट, जानें कब हटेगा मानसून का ब्रेक

सप्ताह भर ये रहेगा मौसम का हाल
मौसम केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि आगामी एक सप्ताह तक मौसम शुष्क ही रहेगा। ट्रफ से प्रदेश में बरसात की गतिविधियां नहीं होगी। इसके अलावा चक्रवाती परिसंचरण मध्य पाकिस्तान और इससे सटे पश्चिमी राजस्थान पर करीब 1.5 किमी ऊपर तक फैला है, लेकिन फिलहाल उससे भी बरसात की संभावना नहीं है। ऐसे में अगले एक सप्ताह तक मौसम सूखा रहेगा जिसके बाद मानसून का तीसरा फेज आएगा।

यह भी पढ़ें : Monsoon Update: 86 साल बाद अगस्त इतना सूखा, कम बारिश के ये हैं बड़े कारण


अगस्त में मानसून सुस्त
अजमेर जिले में अगस्त की शुरुआत से मानसून की सुस्ती बनी हुई है। केवल बादलों की उमड़-घुमड़ और ठंडी हवाओं के अलावा कहीं भी झमाझम बरसात नहीं हुई है। तालाबों और जलाशयों में जून-जुलाई में हुई बरसात से ही पानी की आवक हुई है। सिंचाई विभाग ने जिले में अगस्त में महज 20.35 मिलीमीटर बारिश दर्ज की है। मौसम विभाग के अजमेर में 20 अगस्त को 12.5 मिलीमीटर बरसात रिकॉर्ड की है। इसके अलावा पूरे महीने बरसात नहीं हुई है, हालांकि जिले में 1 जून से अब तक 450 मिलीमीटर बरसात हो चुकी है।

Story Loader