8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अजमेर

देखें Video…जयकारों संग निकाली रैली, कीर्ति स्तम्भ पर महाआरती

आचार्य विद्यासागर के 51 वें पदारोहण दिवस पर हुए कार्यक्रम

Google source verification

अजमेर. आचार्य विद्यासागर के 51 वें पदारोहण दिवस पर शहर में कार्यक्रम हुए। नाका मदार से वैशाली नगर छतरी योजना स्थित विद्यासागर तपोवन तक वाहन रैली निकाली गई। रात्रि में महावीर सर्किल स्थित कीर्ति स्तम्भ पर महाआरती की गई।
सकल दिगम्बर जैन समाज के तत्वावधान में सुबह 8 बजे नाका मदार से वाहन रैली रवाना हुई। संजय कुमार, अंकुर कुमार, हर्ष जैन आदि के साथ वाहन रैली रवाना हुई। धर्मावलंबियों ने आचार्य विद्यासागर के जयकारे लगाए। रैली, राजा साइकिल चौराहा, मार्टिंडल ब्रिज, केसरगंज जैन मंदिर, आर्य समाज मार्ग, स्टेशन रोड, चूड़ी बाजार, नया बाजार, आगरा गेट, महावीर सर्किल, बजरंगढ़, आनासागर लिंक रोड होते हुए वैशाली नगर छतरी योजना स्थित विद्यासागर तपोवन पहुंची। रैली में लोग आचार्य विद्यासागर के चित्र और ध्वज लेकर साथ चले। महिलाओं ने भजनों की प्रस्तुति दी।
महावीर सर्किल के निकट आचार्य विद्यासागर की दीक्षा स्थली कीर्ति स्तम्भ पर रात्रि 8 बजे महाआरती की गई। श्री दिगम्बर जैन महासमिति एवं महिला-युवा संभाग समिति के तत्वावधान में महिलाओं-पुरुषों ने दीप प्रज्जवलित किए। पूरे देश में एक साथ महाआरती और दीप प्रज्जवलन कार्यक्रम हुए। राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष मधु पाटनी, कमल गंगवाल, महिला संभाग अध्यक्ष सोनिका भैंसा, अतुल पाटनी, पंचायत बड़ा धड़ा अध्यक्ष प्रदीप पाटनी आदि मौजूद रहे।