अजमेर. महाराणा प्रताप की 483 जयंती के मौके पर विभिन्न संस्थाओं की ओर से महाराणा प्रताप स्मारक पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस मौके पर प्रताप की मूर्ति पर पुष्पांजलि कार्यक्रम किया गया। वक्ताओं ने महाराणा प्रताप की वीर गाथाओं को सुनाते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। ब्लर्व
राष्ट्रीय स्वाभिमान के प्रतीक थे महाराणा – राठौड़
महाराणा प्रताप की 483 वी जयंती पर नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ ने कहा कि महाराणा प्रताप राष्ट्रीय स्वाभिमान के प्रतीक थे। मातृभूमि की रक्षा की जो चेतना प्रताप ने जागृत की वह अनुकरणीय व प्रेरणादायी है। राठौड़ सोमवार को महाराणा प्रताप स्मारक पर आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। महाराणा प्रताप समारोह समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व यूआईटी चेयरमैन धर्मेश जैन ने अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रताप का स्मारक देश-विदेश के पर्यटकों को आकर्षित करने के साथ शौर्य और स्वाभिमान की अलख जगा कर राष्ट्र प्रेम की प्रेरणा देता है। अध्यक्षता कर रहे आरटीडीसी के अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड ने कहा कि स्मारक के विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। धर्मेन्द्र राठौड़ ने महाराणा प्रताप स्मारक पर प्रताप की शौर्य गाथा प्रदर्शित करने वाली गैलरी निर्माण की पर भी सहमति प्रकट की। कार्यक्रम में अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी,उत्तर विधायक वासुदेव देवनानी, दक्षिण की विधायक अनिता भदेल, पूर्व राज्यसभा सांसद औंकार सिंह लखावत, उपमहापौर नीरज जैन, भारतीय जनता पार्टी शहर अध्यक्ष रमेश सोनी, महेंद्र सिंह रलावता, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष द्रौपदी कोली, सुरेंद्र सिंह शेखावत ,अरविंद यादव, भारती श्रीवास्तव, द्रौपदी कोली आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।समिति के महामंत्री डॉ हरीश बेरी ने बताया कि समारोह में महाराणा प्रताप को जानो प्रतियोगिता के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया गया। भारत विकास परिषद के राधेश्याम अग्रवाल, डॉ सुरेश गाबा, डा. जितेंद्र जोशी, रवि शर्मा, जे के शर्मा, कंवल प्रकाश किशनानी ,संपत सांखला मौजूद रहे। आभार डॉ. राजू शर्मा किया।
———————————————————————————
हरे घास री रोटी जग बिलावडो ले भाग्यो …!
प्रताप की मूर्ति पर माल्यार्पण कर पुष्पवर्षा
अजमेर.महाराणा प्रताप जयंती महोत्सव में अजमेर विकास प्राधिकरण के पूर्व चेयरमैन शिव शंकर हेड़ा के नेतृत्व में माल्यार्पण कार्यक्रम हुआ। इस मौके पर हेड़ा ने कहा कि महाराणा प्रताप शौर्य वीरता और दृढ़ता के प्रतीक हैं। महाराणा प्रताप ने अकबर के खिलाफ जितने भी युद्ध लड़े युद्ध भूमि में सभी युद्ध अपने सैनिकों के साथ लड़े अकबर ने स्थान वाद को लेकर युद्ध लड़े जबकि महाराणा प्रताप ने नैतिक मूल्यों के आधार पर अपनी मातृभूमि की रक्षा के लिए युद्ध किए। अकबर के समझौते के लिए संदेश को महाराणा ने सदैव ठुकराया। संयोजक रविंदर जसोरिया और अशोक राठी ने बताया कि उपस्थित बंधुओं ने महाराणा प्रताप की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। पूर्व पार्षद राजेंद्र पवार ,संतोष निर्माण, इंदु राठी,राजकुमारी नवाल ने कविता हरे घास री रोटी जग बिलावडो ले भाग्यो,डॉ सुभाष माहेश्वरी, आनंद सिंह राजावत ,बहादुर सिंह पीपरोली,सुभाष खंडेलवाल, विजय दिवाकर आदि ने विचार रखे। इस अवसर पर रमेश शर्मा, नरेंद्र शेखावत, रमेश मेघवाल, राम धनवानी, सुमित हेड़ा, तुलसी सोनी, गोपाल वर्मा, डॉ अरविंद गिरधर शर्मा आदि मौजूद रहे।
—————————————————————————————————
सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय में मनाई प्रताप जयंती
सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय स्थित प्रताप वाटिका में महाराणा प्रताप जयंती पर अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उच्च शिक्षा के राष्ट्रीय अतिरिक्त महामंत्री प्रो नारायण लाल गुप्ता ने कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि महलों का सुख छोड़ कर घने जंगलों में हर प्रकार के कष्ट सहते हुए स्वतंत्रता की अलख जगाए रखी। समाज के हर वर्ग यथा वनांचल के भील, वणिक वर्ग के भामाशाह आदि स्वतंत्रता के यज्ञ में अपना सर्वस्व आहूत करने को तैयार हो गए। इतिहास में ऐसे कर्मशील योद्धा को गर्व से स्मरण किया जाना चाहिए। प्रदेश महामंत्री प्रो सुशील बिस्सु ने भी महाराणा प्रताप के त्याग को स्मरण करते हुए उन्हें भारत मां का सच्चा सपूत और आदर्श वीर बताया।
——————————————————
राष्ट्र समाज और संस्कृति के रक्षक
Dilip Sharma, [5/22/2023 8:37 PM]
अजमेर.सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय परिसर में भारतीय जनता पार्टी पंचायती राज प्रकोष्ठ प्रदेश कार्यसमिति सदस्य परमवीर चक्र मेजर शैतान सिंह राजपूत छात्रावास शिक्षण संस्थान के पूर्व महासचिव दशरथ सिंह सकराय ने कहा कि माहाराणा प्रताप राष्ट्र ,समाज और संस्कृति के रक्षक रक्षक थे जिनका जीवन हमें देश प्रेम, आत्मसम्मान ,आत्मगौरव की प्रेरणा देता रहेगा। इस अवसर पर राजपूत स्टूडेंट यूथ ऑर्गनाइजेशन (आरएसओ) के कार्यवाहक अध्यक्ष महेंद्र सिंह मालास, शहर जिला मंत्री विक्रम सिंह राठौड़ भाजपा खेलकूद प्रकोष्ठ संयोजक एवं आरएसओ संयोजक डॉ. कुलदीप सिंह राजपुरा, भाजपा नसीराबाद मंडल उपाध्यक्ष बहादुर सिंह सनोद, आरएसओ संयोजक एडवोकेट निहाल सिंह शेखावत एडवोकेट राजेंद्र सिंह राठौड़ ने महाराणा प्रताप की मूर्ति पर माल्र्यार्पण किया। राष्ट्रीय शिक्षक संघ (रूंगटा ) के नारायण लाल गुप्ता ,सुशील कुमार बिस्सू ,अनिल दाधीच, अतुल कुमार दिलीप गेना, संजय तोमर ,डॉ. अनुप आत्रे विप्र फाउंडेशन जिलाध्यक्ष कपिल व्यास ने विचार व्यक्त किए।
—————————————————————————————————-
महाराणा प्रताप बोर्ड के गठन की घोषणा का कांग्रेसियों ने किया स्वागत
अजमेर.वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 483 वी जयंती के अवसर पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप बोर्ड के गठन की घोषणा का स्वागत करते हुए गहलोत का आभार जताया। पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष एवं राज्यमंत्री धर्मेंद्र राठौड अजमेर डेयरी के सदर रामचंद्र चौधरी, महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति अजमेर के संयोजक डा. श्रीगोपाल बाहेती, डॉ. राजकुमार जयपाल, पूर्व जिला प्रमुख रामस्वरूप चौधरी,राजेश टण्डन, नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष द्रोपदी कोली, पार्षद हेमंत जोधा, महेश चौहान, नौरत गुर्जर, सर्वेश पारीक, लक्ष्मी बुंदेल, ब्लॉक अध्यक्ष वाहिद मोहम्मद शैलेंद्र अग्रवाल, पवन ओड, देशराज मेहरा, विश्राम चौधरी, भीम सिंह, दिलीप सामनानी,सेम डेविडसन अनुपमा दास मोहित मल्होत्रा, अब्दुल फरहान, पायल जैन ने स्वागत किया।
—————————————————————————————–
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा राजस्थान
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की ओर से प्रताप स्मारक पर पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर बहादुर सिंह पीपरोली, जितेन्द्र सिंह खंगारोत, नारायण सिंह मेड़ता, भवानी सिंह टीबड़ी, दातार सिंह पदमपुरा, विरेन्द्र सिंह सिसोदिया, अनंत सिंह खंगारोत, मूल सिंह कसनऊ, वीरेन्द्र सिंह खंगारोत आदि मौजूद रहे। एसपीसी-जीसीए में डॉ. सुनील लारा, छात्र नेता अंकित धारू, घनश्याम वर्मा, मनीष कुमार, संजय मेघवंशी, राजू सोगरा ने पुष्पांजलि अर्पित की।
—————————————————————————————