10 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

RAS 2021 : एक पद पर दो अभ्यर्थियों के बीच होगा मुकाबला

988 पदों पर भर्ती के लिए कराए जाएंगे साक्षात्कार। इनमें आरएएस के 363 तथा अधीनस्थ सेवाओं के 625 पद शामिल हैं।

2 min read
Google source verification
एक पद पर दो अभ्यर्थियों के बीच होगा मुकाबला

एक पद पर दो अभ्यर्थियों के बीच होगा मुकाबला

रक्तिम तिवारी.

राज्य की सबसे प्रतिष्ठित आरएएस एवं अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2021 अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है। मुख्य परीक्षा में राजस्थान लोक सेवा आयोग ने 2174 अभ्यर्थियों को पास किया है। सीधे तौर पर साक्षात्कार में एक पद पर दो अभ्यर्थियों के बीच मुकाबला होगा।

आयोग ने 988 पदों पर भर्ती के लिए आरएएस मेंस परीक्षा-2021 कराई है। इनमें आरएएस के 363 तथा अधीनस्थ सेवाओं के 625 पद शामिल हैं। आयोग ने बीती 30 अगस्त को घोषित मुख्य परीक्षा के परिणाम में कुल पदों की एवज में 2174 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए उत्तीर्ण घोषित किया है।

साक्षात्कार में रहेगी कड़ी टक्कर

988 पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थियों के साक्षात्कार होंगे। एक पद पर दो अभ्यर्थियों के बीच टक्कर होगी। विशेषतौर पर सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग के कट ऑफ मार्क्स 314 रहे हैं। तीन वर्गों के अभ्यर्थियों के बीच कड़ा मुकाबला रहेगा।

कब-कब कितने अभ्यर्थी पास...

आरएएस 2018 : 1051 पदों की एवज में 2010 अभ्यर्थी हुए थे पास। एक पद पर दो अभ्यर्थी

आरएएस 2016 : 725 पदों की एवज में 1792 अभ्यर्थी हुए थे पास। एक पद पर ढाई गुना अभ्यर्थी

आरएएस 2013 : 990 पदों की एवज में 6629 अभ्यर्थी हुए थे पास। एक पद पर साढ़े छह गुना अभ्यर्थी

(2014 में निरस्त करने के बाद दोबारा कराई गई थी परीक्षा)

आरएएस 2012 : 1106 पदों की एवज में 3165 अभ्यर्थी हुए थे पास : एक पद पर ढाई गुना अभ्यर्थी

सरकार ने बदला था अहम नियम

सरकार ने 2020 में आरएएस मुख्य परीक्षा के लिए आरक्षित अभ्यर्थियों को बुलाने के नियम में बदलाव किया था। मुख्य परीक्षा में उपस्थित होने वाले अभ्यर्थियों को व्यक्तित्व और मौखिक परीक्षा में उपस्थित होने के लिए प्रत्येक पेपर में न्यूनतम 10 प्रतिशत अंक और समस्त प्रश्न पत्रों के कुल अंकों में से कुल 15 प्रतिशत अंक प्राप्त करने जरूरी होंगे।

निर्धारित पदानुसार उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के साक्षात्कार होते हैं। इसीलिए एक-एक पद पर मुकाबला कड़ा रहेगा। अभ्यर्थियों को काफी व्यापक तैयारी करनी होगी।

डॉ. शिवसिंह राठौड़, पूर्व कार्यवाहक अध्यक्ष, आरपीएससी