13 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

RAS MAIN RESULT: आरएएस-2021 मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित

2174 अभ्यर्थी अस्थाई तौर पर साक्षात्कार के पात्र घोषित ।आयोग साक्षात्कार कार्यक्रम शीघ्र घोषित करेगा।

less than 1 minute read
Google source verification
आरएएस-2021 मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित

आरएएस-2021 मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित

आरपीएससी ने राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी (मुख्य) परीक्षा-2021 का परिणाम मंगलवार शाम को जारी कर दिया। राजस्थान हाईकोर्ट के आदेशानुसार आयोग ने परिणाम जारी किया है। इसमें 2174 अभ्यर्थियों को अस्थाई तौर पर साक्षात्कार के लिए पात्र घोषित किया गया है। आयोग साक्षात्कार कार्यक्रम शीघ्र घोषित करेगा।

आयोग अध्यक्ष संजय श्रोत्रिय ने बताया कि आरएएस एवं अधीनस्थ सेवा भर्ती-2021 के 988 पदों के लिए आयोग ने 20 और 21 मार्च को आरएएस मुख्य परीक्षा कराई थी। 17 हजार से ज्यादा अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी।

मंगलवार को घाेषित परिणाम में 2174 अभ्यर्थी अस्थाई तौर पर साक्षात्कार के लिए पात्र घोषित किए गए हैं। हाईकोर्ट के आदेशों के बाद 259 अभ्यर्थियों का परिणाम सीलबंद रखा गया है। 32 अभ्यर्थी कैटेगिरी चेंज होने के कारण असफल रहे हैं। 2 अभ्यर्थी का परिणाम प्रशासनिक कारण से रोका गया है।

गौरतलब है कि आरएएस 2021 की प्रारंभिक परीक्षा के कुछ प्रश्नों पर विवाद को लेकर हाईकोर्ट की सिंगल बैंच ने परिणाम निरस्त कर दिया था। लेकिन आयोग की याचिका पर हाईकोर्ट की खंडपीठ ने सिंगल बैंच के फैसले पर रोक लगाते हुए मुख्य परीक्षा कराने के निर्देश दिए थे। आयोग ने परीक्षा के बाद जून-जुलाई में मुख्य परीक्षा की कॉपियों की जांच कराई।

यूं चला अब तक का सफर

988 पदों के लिए 27 अक्टूबर 2021 को हुई थी प्रारंभिक परीक्षा

3 लाख 20 हजार 34 अभ्यर्थी बैठे परीक्षा में

19 नवम्बर को घोषित हुआ प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम20 हजार 102 अभ्यर्थी हुए मुख्य परीक्षा के लिए पास

23 फरवरी को सिंगल बैंच के आदेश से स्थगित हुई थी मुख्य परीक्षा

20-21 मार्च को कराई गई थी आरएएस मुख्य परीक्षा