10 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

RAS MAINS 2021 : 17 अभ्यर्थी आरएएस साक्षात्कार के लिए सफल घोषित

सफल घोषित अभ्यर्थियों में से अपात्र पाए गए अभ्यर्थियों के विरुद्ध 17 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के सफल घोषित किया है।

less than 1 minute read
Google source verification
 17 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए सफल घोषित

17 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए सफल घोषित

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने आरएएस एवं अधीनस्थ सेवा (मुख्य) परीक्षा-2021 के तहत भूतपूर्व सैनिक, विभागीय कर्मचारी तथा उत्कृष्ट खिलाड़ी वर्ग के लिए विज्ञापित पदों के विरुद्ध साक्षात्कार के लिए अस्थायी रूप से सफल घोषित अभ्यर्थियों में से अपात्र पाए गए अभ्यर्थियों के विरुद्ध 17 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के सफल घोषित किया है।

सचिव हरजीलाल अटल ने बताया कि आरएएस मेंस परीक्षा के 30 अगस्त को घोषित परिणाम के तहत रोल नंबर 901370, 902013, 902585, 904183, 905022, 905253, 906117, 907505, 908915, 909026, 909241, 910283 ,913483, 916813, 917461, 917476, 920874 को अस्थायी रूप से साक्षात्कार के लिए सफल घोषित किया गया है। अभ्यर्थियों को विस्तृत आवेदन पत्र जमा कराने और साक्षात्कार की तिथि के बारे में शीघ्र अवगत कराया जाएगा।

12 अभ्यर्थी असफल घोषित

अटल ने बताया कि वर्ग संशोधन के कारण प्रारम्भिक परीक्षा एवं मुख्य परीक्षा के जारी किए गए परिणाम के अन्तर्गत सम्बन्धित मूल वर्ग के कट ऑफ मार्क्स में नहीं आने के कारण 12 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा एवं साक्षात्कार के लिए असफल घोषित किया गया है। इनमें रोल नंबर 900406, 900900, 910950, 912097, 914241, 914503, 915017, 917097, 919540, 919922, 920090, 921075 शामिल हैं।

कट ऑफ मार्क्स में नहीं 5 अभ्यर्थी

वर्ग संशोधन के कारण मुख्य परीक्षा के लिए जारी परिणाम के अन्तर्गत सम्बन्धित मूल वर्ग के कट ऑफ मार्क्स में नहीं आने के कारण 5 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए असफल घोषित किया गया है। इनमें रोल नंबर 903431, 906423, 909522, 915268, 916274 शामिल हैं।

कट ऑफ मार्क्स के कारण बाहर

आयोग ने रोल नम्बर 901789 एवं 917762 का परिणाम प्रशासनिक कारणों से रोका था। इनसे सम्बन्धित प्रकरण का निस्तारण होने के कारण परिणाम प्रक्रिया में विचारित किया गया। दोनों अभ्यर्थी प्राप्तांकों के आधार पर स्वयं के वर्ग के कट ऑफ मार्क्स में नहीं आने से साक्षात्कार के लिए असफल रहे हैं।