10 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

RAS MAINS 2021: आरएएस-2021 के साक्षात्कार 10 जुलाई से

मुख्य परीक्षा के परिणाम में कुल पदों की एवज में 2174 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए उत्तीर्ण घोषित किया गया था।

less than 1 minute read
Google source verification
RPSC AJMER: RAS 2021 interview start from 10th july

RPSC AJMER: RAS 2021 interview start from 10th july

आरएएस एवं अधीनस्थ सेवा संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2021 के साक्षात्कार का मुर्हूत निकल गया गया है। राजस्थान लोक सेवा आयोग 10 से 25 जुलाई तक प्रथम चरण के साक्षात्कार कराएगा।

आयोग ने 988 पदों पर भर्ती के लिए पिछले साल 20 और 21 मार्च को आरएएस मेंस परीक्षा-2021 कराई थी। इनमें आरएएस के 363 तथा अधीनस्थ सेवाओं के 625 पद शामिल हैं। बीते साल 30 अगस्त को घोषित मुख्य परीक्षा के परिणाम में कुल पदों की एवज में 2174 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए उत्तीर्ण घोषित किया गया था।

संयुक्त सचिव आशुतोष गुप्ता ने बताया कि अभ्यर्थियों के साक्षात्कार-पत्र शीघ्र आयोग की वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे। साक्षात्कार के दौरान अभ्यर्थियों को सभी मूल प्रमाण-मय फोटो प्रति साथ लाने जरूरी होंगे।कई अभ्यर्थियों ने विस्तृत आवेदन-पत्र प्रस्तुत नहीं हैं। ऐसे अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के समय दो प्रतियों में समस्त प्रविष्टियां पूर्ण कर विस्तृत आवेदन-पत्र मय समस्त प्रमाण-पत्रों की फोटो प्रति के प्रस्तुत करनी होगी। साथ ही राज्य एवं केंद्र सरकार की कोरोना गाइडलाइन की पालना करना जरूरी होगी।

पढ़ें यह खबर भी: RAS 2021 : एक पद पर दो अभ्यर्थियों के बीच होगा मुकाबला

राज्य की सबसे प्रतिष्ठित आरएएस एवं अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2021 अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है। मुख्य परीक्षा में राजस्थान लोक सेवा आयोग ने 2174 अभ्यर्थियों को पास किया है। सीधे तौर पर साक्षात्कार में एक पद पर दो अभ्यर्थियों के बीच मुकाबला होगा।

पढ़ें यह खबर भी: RAS MAINS 2021 : 17 अभ्यर्थी आरएएस साक्षात्कार के लिए सफल घोषित

होगा कड़ा मुकाबला

आयोग ने 988 पदों पर भर्ती के लिए आरएएस मेंस परीक्षा-2021 कराई है। इनमें आरएएस के 363 तथा अधीनस्थ सेवाओं के 625 पद शामिल हैं। आयोग ने बीती 30 अगस्त को घोषित मुख्य परीक्षा के परिणाम में कुल पदों की एवज में 2174 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए उत्तीर्ण घोषित किया है।