
RAS mains 2021 exam date
अजमेर. राजस्थान लोक सेवा आयोग की आरएएस मुख्य परीक्षा-2021 की तैयारियां अंतिम चरण में है। आयोग ने सभी संभागीय मुख्यालयों पर परीक्षा सामग्री भेज दी है। अभ्यथियों को एक घंटे पहले केंद्रों में पहुंचना होगा। ई-एडमिट कार्ड के बगैर परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं मिलेगी। कोविड संक्रमित अभ्यर्थी 19 मार्च तक रिपोर्ट-दस्तावेज ई-मेल पर भेज सकेंगे। इसी दिन से कंट्रोल रूम भी शुरू हो जाएंगे।
सचिव हरजीलाल अटल ने बताया कि राज्य के सातों संभाग मुख्यालयों पर 20 और 21 मार्च को सुबह 9 से 12 और दोपहर 2 से 5 बजे तक आरएएस मुख्य परीक्षा-2021 का आयोजन होगा। परीक्षा में अब 20 हजार 361 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इनमें 243 सुप्रीम कोर्ट और 16 राजस्थान हाईकोर्ट के आदेश से बैठेंगे।
ला सकेंगे यह सामग्री
परीक्षा के दिन अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र, एक नवीन रंगीन फोटो लेकर एक घंटे पहले पहुंचना होगा। वर्णात्मक पेपर होने के कारण अभ्यर्थी नीली स्याही का पारदर्शी बॉलपेन, सामान्य जेल पेन, पेंसिल, रबर और स्केल ला सकेंगे। फोटो यक्त पहचान पत्र के तह आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, पेनकार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस या अन्य कोई वैध दस्तावेज साथ लाना होगा।
कोरोना संक्रमितों के लिए व्यवस्था
केंद्रों पर अभ्यर्थियों की जांच की जाएगी। उन्होंने राज्य सरकार के कोविड प्रोटोकॉल के अनुसार मास्क पहनना होगा। कोरोना संक्रमित अभ्यर्थियों के लिए केंद्रों पर पृथक व्यवस्था रहेगी। ऐसे अभ्यर्थी 19 मार्च को शाम 4 बजे तक आयोग को कोविड संक्रमित रिपोर्ट-दस्तावेज भेज सकेंगे।
इन निर्देशों का रखें ध्यान
-केंद्रों/कक्ष में सभी ओएमआर जमा करने के बाद ही परीक्षार्थी छोड़ सकेंगे सीट
-पेपर या बुकलेट का कोई पृष्ट या हिस्सा अलग करने पर दर्ज होगा आपराधिक मुकदमा
-नकल या अनुचित संसाधनों के इस्तेमाल पर होगा मुकदमा दर्ज
-केंद्रों में निर्धारित सीट से अन्यत्र बैठने पर होगी अनुपस्थिति दर्ज
संभागवार परीक्षा केंद्र (कुल 112)
Published on:
18 Mar 2022 07:55 am
बड़ी खबरें
View Allअजमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
