
RBSE RESULT 2018 : आरबीएसई बोर्ड ने जारी किया सीनियर सैकंडरी कला वर्ग का परिणाम
अजमेर . माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान की सीनियर सैकंडरी कला वर्ग व वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा जारी कर दिया। हमेशा की तरह इस बार भी बेटियों ने परिणाम प्रतिशत में लड़कों के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन किया। अन्य परीक्षाओं की तरह बारहवीं कला वर्ग की भी राज्य एवं जिला स्तरीय योग्यता सूची जारी नहीं की गई। सीनियर सैकंडरी कला वर्ग का परिणाम 88.92 प्रतिशत रहा
यह रहा कला वर्ग का परिणाम
छात्रों का परिणाम 86.60 प्रतिशत
छात्राओं का परिणाम 91.46 प्रतिशत
शिक्षा राज्य मंत्री वासुदेव देवनानी ने सायं बजे बोर्ड सभागार में बारहवीं कला वर्ग का नतीजा जारी किया। पिछले साल सीनियर सैकंडरी कला वर्ग का परिणाम 89.05 प्रतिशत था।इस परीक्षा में कुल 5 लाख 37 हजार 259 परीक्षार्थी पंजीकृत थे इनमें से विद्यार्थियों ने परीक्षा दी।
वरिष्ठ उपाध्याय का परिणाम भी आरबीएसई बोर्ड ने किया जारी
वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा का परिणाम 90.31 प्रतिशत रहा । इस परीक्षा में 3 हजार 266 विद्यार्थी पंजीकृत हुए थे। शिक्षा राज्य मंत्री वासुदेव देवनानी इस परीक्षा का नतीजा बोर्ड सभागार में जारी किया। कला वर्ग में इस साल 5 लाख 37 हजार 259 परीक्षार्थी पंजीकृत है।
वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा का परिणाम
छात्रों का परिणाम 89.31 प्रतिशत
छात्राओं का परिणाम 91.25
23 को आया था कॉमर्स व साइंस का परिणाम
बोर्ड ने 23 मई को विज्ञान व वाणिज्य विषय का परिणाम घोषित किया था। विज्ञान वर्ग में इस वर्ष दो लाख 46 हजार 254 व वाणिज्य वर्ग में 42 हजार 665 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए थे।
नहीं जारी हुई मेरिट लिस्ट
साल 2017 की तरह बोर्ड ने इस वर्ष भी साइंस व कॉर्मस की मेरिट लिस्ट जारी नहीं की थी। बारहवीं कला वर्ग के साथ भी बोर्ड ने किसी तरह की मेरिट लिस्ट जारी नहीं की है। इसका फैसला प्रबंध समिती की बैठक में हो गया था। मेरिट की एवज में बोर्ड ने टॉप थ्री स्टूडेंस के नाम घोषित करने का फैसला किया था।
दसवीं और प्रवेशिका का परिणाम शेष
शिक्षा बोर्ड का आज सीनियर सैकंडरी कला वर्ग का परिणाम जारी होने के बाद सबसे महत्वूपर्ण दसवीं का परिणाम और प्रवेशिका का परिणाम शेष रह जाएगा। इससे पूर्व सीनियर सैकंडरी विज्ञान और वाणिज्य वर्ग का परिणाम जारी किया जा चुका है। दसवीं में राज्य में सर्वाधिक 10 लाख 82 हजार 972 परीक्षार्थी पंजीकृत है।
Published on:
1 Jun 2018, 6:27 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.