शिक्षा बोर्ड की सीनियर सैकंडरी विज्ञान, वाणिज्य एवं कला वर्ग सहित वरिष्ठ उपाध्याय की परीक्षाएं 8 मार्च 2018 से प्रारंभ होंगी। इसके बाद 15 मार्च से दसवीं और प्रवेशिक की परीक्षाएं शुरू होंगी। दोनों परीक्षाओं में 19 लाख से अधिक विद्यार्थी सम्मिलित होंगे। शिक्षा बोर्ड की परम्परा के अनुसार इस बार भी परीक्षाएं गुरुवार से प्रारंभ होंगी।