23 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फिर शुरू हुए रेस्टोरेंट, रीजनल कॉलेज चौपाटी पर व्यावसायिक गतिविधियां

- निगम व एडीए नहीं ले रहे सुध, रीजनल कॉलेज चौपाटी पर ठेले-थडि़यों का जमघट आनासागर झील को बचाने का जिम्मेदार सरकारी तंत्र खुद के बनाए निर्माणों को सही नहीं ठहरा पा रहा। ऐसे में यहां कृषि भूमि पर कई व्यावसायिक गतिविधियां तेजी से बढ़ी हैं। सेवन वंडर्स निर्माण के बाद क्षेत्र में फास्ट फूड रेस्टोरेंट की बाढ़ आ गई है। हाल ही दो-तीन नए रेस्टारेंट और शुरू हो गए हैं।

less than 1 minute read
Google source verification

अजमेर

image

Dilip Sharma

Sep 04, 2023

फिर शुरू हुए रेस्टोरेंट, रीजनल कॉलेज चौपाटी पर व्यावसायिक गतिविधियां

फिर शुरू हुए रेस्टोरेंट, रीजनल कॉलेज चौपाटी पर व्यावसायिक गतिविधियां

अजमेर. आनासागर झील को बचाने का जिम्मेदार सरकारी तंत्र खुद के बनाए निर्माणों को सही नहीं ठहरा पा रहा। ऐसे में यहां कृषि भूमि पर कई व्यावसायिक गतिविधियां तेजी से बढ़ी हैं। सेवन वंडर्स निर्माण के बाद क्षेत्र में फास्ट फूड रेस्टोरेंट की बाढ़ आ गई है। हाल ही दो-तीन नए रेस्टारेंट और शुरू हो गए हैं। जिम्मेदार अधिकारियों की यहां से रोज आवाजाही होती है, लेकिन प्रभावी कार्रवाई नहीं की जाती।

अदालती स्टे का हवालाइस संबंध में जब विभागों के अधिकारियों से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि अधिकांश मामले खातेदारी के हैं। जिनके पास अदालती स्टे है वहां ध्वस्तीकरण की कार्रवाई नहीं की जा सकती। कुछ अवैध कब्जे हैं। जिनके पास दस्तावेज नहीं हैं उन्हें सीज भी किया गया है। कुछ जगह पार्किंग बना कर वाहन खड़े किए जा रहे हैं।

निगम का अपना तर्क

नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि खातेदारी के अनुसार अधिकांश भूमि एडीए के स्वामित्व की है। इसमें स्टे आदि की कार्रवाई में एडीए की ओर से जवाब प्रस्तुत किए गए हैं। इसी आधार पर पक्षकारों को स्टे मिला है। निगम केवल झील के रखरखाव व वेटलैंड आदि की स्थिति को मेंटेन करता है। निगम के वेटलैंड व नो कंस्ट्रक्शन क्षेत्र का निर्धारण हाईकोर्ट में होने के बाद निगम अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई कर सकता है।

अकृषि कार्य अनुचित

कृषि भूमि के आधार पर खातेदारों को स्टे मिला है। लेकिन यहां कच्चे-पक्के निर्माण व व्यावसायिक गतिविधियां अनुमत नहीं हैं। निगम महापौर ब्रजलता हाड़ा ने कहा कि इस संबंध में मौका जांच कर सूची तैयार करने के बाद पाबंदी की कार्रवाई की जाएगी।