
दवा मार्केट नहीं खुलने से रिटेलर विक्रेता हो रहे परेशान
अजमेर . अजमेर के कफ्र्यू ग्रस्त क्षेत्र में होलसेल दवा विक्रेताओं की सभी दुकानें नहीं खोलने से अजमेर शहर ही नहीं जिले भर के रिटेलर दवा विक्रेता परेशान हैं। इससे मरीजों एवं गंभीर बीमारियों से पीडि़तों को कई दवाइयों से वंचित रहना पड़ रहा है । उधर वर्तमान में जो व्यवस्था बनाई गई इसमें 1 माह में रोटेशन के आधार पर एक होलसेल दवा विक्रेता की दुकान मात्र 8 दिन खुलती है ऐसे में जिले भर से आने वाले दवा विक्रेताओं को सभी दवाइयां एक साथ नहीं मिल पाती है।
रेलवे स्टेशन के सामने और क्लॉक टॉवर के नजदीक विमला मार्केट में करीब 125 दवा की होलसेल दुकानें हैं मगर लॉकडाउन व फयू्र्रग्रस्त क्षेत्र में आने के कारण जिला प्रशासन की ओर से रोटेशन के आधार पर दुकानें खोलने का आदेश जारी कर दिया। वही समय भी निर्धारित कर दिया। मगर संकट यह हो गया कि केकड़ी, नसीराबाद ,किशनगढ़, विजयनगर आदि क्षेत्रों में आने वाले रिटेलर दवा विक्रेताओं को कुछ ही दुकानें खुली रहने से सभी दवाइयां एक साथ नहीं मिल पा रही हैं । होलसेल पर व्पारियों ने बताया कि प्रतिदिन 4 घंटे ही होलसेल की दुकान खोली जाएं। जिससे जिले के अन्य दुकानदारों को परेशानी उत्पन्न ना हो ।
इनका कहना है
हम समीक्षा कर रहे हैं और बहुत जल्दी फैसला लेंगे ।
विश्व मोहन शर्मा जिला कलेक्टर
Published on:
12 May 2020 02:12 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
