20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्व मंडल घूसकांड: 4  दिन बाद रिटायर हो जाएंगे आरोपी नाग

घूसकांड की एफआईआर में दर्ज है नाम चैंबर सील कर जब्त की थी फाइलें-कंप्यूटर

2 min read
Google source verification
court news

court news

अजमेर. राजस्व मंडल Revenue Board में आरएएस कोटा से नियुक्त सदस्य मनोज नाग इसी माह सेवानिवृत हो जाएंगे। नाग का नाम राजस्व मंडल घूसकांड bribery की एफआईआर fir में दर्ज है। घूसकांड के बाद वे केवल दो दिन ही कार्यालय आए। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो acb ने उनका चैम्बर भी सील कर फाइलें व कम्यूटर भी जब्त किए थे। एफआईआर में नाम आने के बाद नाग को मुकदमों की सुनवाई के लिए बैंच आवंटित नहीं की गई। नाग की नियुक्ति राजस्व मंडल में 7 दिसम्बर 2016 को होने के बाद से उन्होंने 2 हजार 151 फैसले सुनाए।
अभी एक ही उठा लो....

(एसीबी की ओर से रिकॉर्ड की गई बातचीत के अनुसार)

सदस्य मनोज नाग एसीबी घूसकांड में चर्चा में आए थे। एसीबी द्वारा रिकॉर्ड की गई बातचीत के अनुसार 30 मार्च को 18.37.53 बजे दलाल शशिकांत और रघुवीर के बीच मोबाइल पर बातचीत होती है...।
रघुवीर-वो एक से कम कराने की कह रहा है...मैंने बोला एक से कम नहीं होगा।
शशिकांत-...अभी आप एक ही उठा लो.....बाद में पता नहीं....।
इसी दिन 18.51.18 बजे शशिकांत मनोज नाग से बात करता है...।
मनोज नाग-...नाग बोल रहा हूं...कल सुबह आ जाना आप...एक बार बात कर लेना...।
शशिकांत-..ठीक है सर. . .कल सुबह 10.30 बजे। बजट 30-35 लाख तक पहुंचा देंगे..।

यह है सदस्यों की स्थिति

राजस्व मंडल में सदस्यों के 20 पद हैं। 2-2 सदस्य न्यायिक व अधिवक्ता कोटा के हैं। 11 सदस्यीय आरएएस कोटा में से 7 सदस्य कार्यरत है। 4 पद रिक्त हैं। 7 में से भी 2 सदस्य एसीबी के हत्थे चढ़ चुके हैं। आरएएस कोटा से 3 सदस्य ही मुकदमे सुन रहे हैं। 5 सदस्यीय आइएएस कोटा से 2 सदस्य ही कार्यरत हैं। इसमें से भी एक सदस्य इस माह सेवानिवृत हो जाएंगे।
शर्मा का इसी माह रिटायरमेंट
राजस्व मंडल में आइएएस कोटे से दो माह पूर्व सदस्य नियुक्त हुए के.के.शर्मा भी इसी माह सेवानिवृत हो जाएंगे। अगले माह राजस्व मंडल में मुकदमों की सुनवाई के लिए 20 मे से केवल 8 सदस्य ही उपलब्ध रहेंगे। सर्किट बेंच में भी यह सदस्य मुकदमों की सुनवाई करेंगे। ऐसे में मुकदमों की सुनवाई प्रभावित होगी।

read more: डेढ़ साल में केवल 7 हजार 200 मुकदमों का ही फैसलाराज्य के 13 प्रतिशत राजस्व केस राजस्व मंडल