
रोडवेज कर्मचारियों का चक्का जाम हड़ताल स्थगित
अजमेर. राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के कर्मचारियों के संयुक्त मोर्चे की ओर से बुधवार मध्यरात्रि चक्का जाम के ऐलान से पहले ही उच्च स्तरीय वार्ता के बाद आंदोलन स्थगित कर दिया गया। कर्मचारी नेताओं ने बताया कि सरकार ने एक माह की अवधि में उनकी मांगों पर के संबंध में सकारात्मक संकेत दिए। इसके बाद आंदोलन स्थगित कर दिया। इससे पूर्व रोडवेज प्रबंधन ने रेस्मा लागू करते हुए हड़ताल अवकाश आदि पर जाने के लिए पाबंदी लगा दी थी।
बस स्टैंड परिसर में पुलिस ने हटवाया धरना
इससे पहले केन्द्रीय बस स्टैंड पर धरना दे रहे कर्मचारियों को रोडवेज प्रशासन ने हटवा दिया। इस दौरान सिविल लाइन थाना पुलिस भी मौजूद रही। हालाकि रोडवेज प्रशासन ने वैकल्पिक रूप से अधिकारियों की ड्यूटी भी लगा दी थी।
मुख्य प्रबंधक केन्द्रीय बस स्टैंड के मुख्य प्रबंधक राकेश श्रीवास्तव ने बताया कि निगम की बसें सुचारू रूप से चलेंगी।
आयुष विभाग में योग प्रशिक्षक को स्थायी करने की मांग
अजमेर. अखिल राजस्थान योग प्रशिक्षक महासंघ ने राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत राजकीय आयुर्वेद औषधालय को आयुष हैल्थ व वैलनेस सेंटर से चयनित किया गया। इसमें महिला व पुरुष योग प्रशिक्षकों की नियुक्ति पार्ट टाइम की गई है। महासंघ ने इनकी नियुक्ति संविदा पर करने, वेतन वृदि्ध करने व एक वर्ष के अनुभवी को आयुर्वेद नर्सिंग भर्ती में बोनस अंक देकर प्राथमिकता देने की मांगकी है। मांग करने वालों में प्रदेश अध्यक्ष अक्षय वैष्णव, प्रदेश उपाध्यक्ष कमलेश सावरिया, कोषाध्यक्ष तेजमल जीनगर, संरक्षक भरत वैष्णव, महासचिव दिव्या शर्मा व सचिव सुमित्रा देवी आदि पदाधिकारी शामिल हैं।
Published on:
24 Nov 2022 01:24 am
बड़ी खबरें
View Allअजमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
