28 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

RPSC: 557 संदिग्ध अभ्यर्थी चिन्हित, परीक्षा के दौरान रहेगी इन पर नजरें

एडीजी-एसओजी सहित कलक्टर-एसपी को भेजी सूची । इन पर विभिन्न भर्ती परीक्षाओं की तिथियों और उनसे जुड़ी गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी।

2 min read
Google source verification
557 संदिग्ध अभ्यर्थी चिन्हित, परीक्षा के दौरान रहेगी इन पर नजरें

557 संदिग्ध अभ्यर्थी चिन्हित, परीक्षा के दौरान रहेगी इन पर नजरें

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने 557 संदिग्ध अभ्यर्थियों को चिन्हित किया है। इनकी सूची अतिरिक्त महानिदेशक- एसओजी सहित सभी जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षकों को भेजी गई है। सूची में सांचौर, बांसवाड़ा, उदयपुर, करौली एवं जालौर जिले से सर्वाधिक अभ्यर्थी हैं। इन पर विभिन्न भर्ती परीक्षाओं की तिथियों और उनसे जुड़ी गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी।

आयोग सचिव रामनिवास मेहता ने बताया कि राजस्थान लोक सेवा आयोग सहित अन्य भर्ती संस्थाओं ने विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में सम्मिलित होने से विवर्जित/ संदिग्ध अभ्यर्थियों की सूची जिलेवार संबंधित जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षकों को भेजी गई है। एडीजी-एसओजी को भी भिजवाया गया है।

पुलिस थानों में दर्ज होगा रेकाॅर्ड

आयोग सचिव ने बताया कि संदिग्ध 557 अभ्यर्थी प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष रूप से भर्ती परीक्षाओं की व्यवस्थाओं को प्रभावित करने अथवा गड़बड़ी करने का प्रयास कर सकते हैं। ऐसे व्यक्तियों- अभ्यर्थियों से संबंधित रेकार्ड को इनके क्षेत्र के पुलिस थानों की ग्रामवार संधारित अपराध सूची में दर्ज किया जाना चाहिए। आयोग ने भर्ती परीक्षाओं के इनकी गतिविधियों पर निगरानी का अनुरोध भी किया है।

किस जिले में कितने अभ्यर्थी

अजमेर - 1, अलवर- 12, बालोतरा- 8, बांसवाड़ा - 99, बाड़मेर - 16, ब्यावर - 1,भरतपुर - 11, भीलवाडा - 3, बीकानेर - 9, बूंदी - 1, चित्तौड़गढ़ - 6, चुरू - 2, दौसा - 16, डीडवाना कुचामन - 5, धौलपुर - 1, डूंगरपुर - 31, फलौदी - 3, गंगापुर सिटी - 1, हुनमानगढ़ - 1,जयपुर - 12, जयपुर ग्रामीण - 15, जैसलमेर - 1, जालौर -27, झुंझुनू - 5, जोधपुर - 9, जोधपुर ग्रामीण- 13, करौली - 28, कोटपूतली- बहरोड़ - 5, नागौर -6, पाली -1, प्रतापगढ़ - 2, सांचौर -129, सवाई माधोपुर -8, सीकर -5, श्रीगंगानगर -2, टोंक - 3, उदयपुर -60

अनुपस्थित अभ्यर्थियों की पात्रता जांच 21 को
राजस्थान लोक सेवा आयोग ने सहायक नगर नियोजक (नगर नियोजन विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2022 के तहत पूर्व में काउंसलिंग में अनुपस्थित अभ्यर्थियों को अंतिम अवसर प्रदान किया है। इन अभ्यर्थियों को पात्रता जांच के लिए 21 मार्च को सुबह 9 बजे आयोग में उपस्थिति देनी होगी। आयोग के सचिव रामनिवास मेहता ने बताया कि बीती 22 फरवरी को जारी विचारित सूची के तहत 11 मार्च को अभ्यर्थियों की काउंसलिंग कराई गई थी। इसमें अनुपस्थित रहे अभ्यर्थी पात्रता जांच करा सकेंगे।