29 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

RPSC: अफसर बने तो सरकार की प्रतिबद्धता अहम या नेताओं को देंगे तरजीह…

अभ्यर्थियों से भारत और राजस्थान की संस्कृति, इतिहास, भूगोल, सम-सामायिकी और अन्य विषयों पर प्रश्न पूछे जा रहे हैं। मालूम हो कि द्वितीय चरण के साक्षात्कार 7 मई तक चलेंगे।
2 min read
Google source verification
rpsc ras 2018 interview

rpsc ras 2018 interview

अजमेर. राजस्थान लोक सेवा आयोग में द्वितीय चरण के साक्षात्कार जारी हैं। अभ्यर्थियों को थर्मल स्कैनर से जांच के बाद परिसर में प्रवेश मिला। विभिन्न बोर्ड में अभ्यर्थियों के साक्षात्कार हुए। इस दौरान अभ्यर्थियों से भारत और राजस्थान की संस्कृति, इतिहास, भूगोल, सम-सामायिकी और अन्य विषयों पर प्रश्न पूछे जा रहे हैं। मालूम हो कि द्वितीय चरण के साक्षात्कार 7 मई तक चलेंगे।

यह पूछे सवाल
-अफसर बनने के बाद सरकारी की मानेंगे या राजनेताओं की, बतौर अधिकारी किसे तरजीह देना पसंद करेंगे?
-गेहूं और जौ की फसल में बाली आने के बाद कैसे अंतर करेंगे? कैसे पहचानेंगे ये गेहूं है या जौ...?
-अरावली की चट्टानें किस प्रकार की हैं...? इनकी विविधता और प्रकृति बताएं?-एक हेक्टेयर में कितनी एकड़ भूमि होती है...? भूमि पैमाइश की प्राचीन पद्धति क्यों प्रचलित है?
-किसान कानून क्या हैं....? आम आदमी इन कानूनों को कैसे समझेगा...किसानों की आय को किस वर्ष में दोगुना किया जा सकेगा?
-बाडमेर रिफाइननरी में दो बार हुए एमओयू में विशेष अन्तर क्या है...? क्या इससे रिफाइनरी की लागत बढ़ी या घटी ?
-प्रशासनिक सेवाओं में आने के पीछे ठोस वजह बताइए...? क्या यह सबसे आकर्षक नौकरी है?
-सरकार ने गर्भवती महिलाओं के लिए कौन-कौन सी योजनाएं संचालित की हैं? क्या इनसे महिलाओं को फायदा मिल रहा है?
-बाडमेर में शिशु मृत्यु दर क्या है..? अगर स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर मानते हैं, तो शिशु के बचने की दर क्यों नहीं बढ़ रही है?
-करौली किसके लिए प्रसिद्ध है, यहां क्या-क्या समस्याएं हैं....? राजनेताओं की इसमें क्या भागीदारी और प्रयास हैं?
-मारवाड़ और इसके वीरों के इतिहास के बारे में क्या जानते हैं? हल्दीघाटी के बारे में कुछ जानते हैं तो बताएं?
-हिंदुस्तान पेट्रोलियम की नौकरी छोड़कर प्रशासनिक सेवा में आने की कोई अहम वजह बताएं? क्या वहां जॉब सिक्योरिटी नहीं है?
-आपको तत्काल बाडमेर में नियुक्ति मिले तो जिले के विकास की दस प्रमुख योजनाएं क्या बनाएंगे? कैसे उन्हें अंजाम तक पहुंचाएंगे?
-आपको फुटबॉल खेलना पसंद है? अगर आपको फुटबॉल टीम में लिया जाए तो कौनसी पसंदीदा पोजिशन पर खेलना चाहेंगे और क्यों?
-संवैधानिक मूल्य क्या होते हैं...? प्रस्तावना में संविधान शब्द है या नहीं?