5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

RPSC Chief: कभी रहे चेयममैन, कोई महापौर तो कोई हॉस्पिटल में व्यस्त

राजस्थान लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्षों के हाल। कोई राजनीति कोई सामाजिक कार्यों में है व्यस्त।

2 min read
Google source verification
rpsc ajmer

rpsc ajmer

रक्तिम तिवारी/अजमेर. राज्य में ढेरों भर्ती परीक्षाएं अंजाम देकर युवाओं को नौकरियां देने वाले राजस्थान लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष खुद को व्यस्त रखे हुए हैं। कोई महापौर है, तो कोई अस्पताल संभालने, वकालत अथवा लेखन में जुटा है। कुछ पूर्व अध्यक्ष सेवानिवृत्ति के बाद परिवार के साथ वक्त गुजार रहे हैं।

राज्य में वर्ष 1949 में राजस्थान लोक सेवा आयोग सेवा का गठन हुआ। तत्कालीन सरकार ने डॉ. एस. के. घोष को 1 अप्रेल 1949 को इसका प्रथम अध्यक्ष नियुक्त किया। उनके बाद से आयोग को 34 अध्यक्ष मिल चुके हैं। डॉ. भूपेंद्र यादव 35 वें अध्यक्ष हैं।

भर्तियों से जुड़ी कमेटी में कार्य
2010 से 2011 के दौरान अध्यक्ष रहे महेंद्र लाल कुमावत सेवानिवृत्त आईपीएस हैं। अध्यक्ष का कार्यकाल पूरा करने के बाद सरदार पटेल पुलिस सुरक्षा एवं दांडिक न्याय विवि जोधपुर के कुलपति रहे। हाल में सीएम अशोक गहलोत ने त्वरित भर्तियों-परीक्षाओं से जुड़ी कमेटी का अध्यक्ष बनाया था।

टाक हैं नगर निगम महापौर
2004 से 2006 तक आयोग अध्यक्ष रहे गोविंद सिंह टाक वर्तमान में उदयपुर नगर निगम के महापौर हैं। वे लेक सिटी कहलाने वाले शहर की स्वच्छता, स्मार्ट सिटी और अन्य कामकाज संभाल रहे हैं। उनके नेतृत्व वाले निगम में 70 पार्षद हैं।

डॉ. गर्ग संभाल रहे अस्पताल
18 दिसंबर 2017 से 1 मई 2018 तक अध्यक्ष रहे डॉ. राधेश्याम गर्ग मूलत: शल्य चिकित्सक हैं। उनका धौलपुर में निजी अस्पताल है। वे अस्तपाल में मरीजों को संभालने में व्यस्त रहते हैं।चौधरी रहे केंद्रीय मंत्रीआयोग के पूर्व अध्यक्ष सी.आर.चौधरी नागौर से सांसद रहे। इसके बाद वे मोदी 1. 0 सरकार में केंद्रीय कॉरपॉरेट अफेयर्स राज्यमंत्री भी रहे। अब वे सामाजिक कार्यों में ज्यादा व्यस्त रहते हैं।

पंवार रह चुके कुलपति
2015-17 में अध्यक्ष डॉ. ललित.के.पंवार कार्यकाल पूरा होने के बाद आईएलडी स्किल यूनिवर्सिटी जयपुर में कुलपति रहे। मौजूदा वक्त निजी विवि में शैक्षिक एवं लेखन कार्य से जुड़े हैं।

अन्य अध्यक्षों के हाल...
प्रो. बी.एम.शर्मा (2011-12)-लेखन एवं शैक्षिक कार्य
डॉ. हबीब खान गौरान (2012-14)-सामाजिक कार्य
डॉ. आर.डी. सैनी (2014-15)-पुस्तक लेखन एवं शैक्षिक कार्य
श्याम सुंदर शर्मा (2017)-वकालत एवं सामाजिक कार्य
दीपक उप्रेती (2018-2020)-पढ़ाई-लिखाई में व्यस्त

नहीं मिली कोई महिला अध्यक्ष
राजस्थान लोक सेवा आयोग को 73 साल में कोई महिला अध्यक्ष नहीं मिली है। जबकि इस दौरान महिला राज्यपाल, विधानसभाध्यक्ष, सरकार की मुखिया, केबिनेट और राज्य मंत्री, विश्वविद्यालयों की कुलपति, कॉलेज-स्कूल की प्राचार्य और अन्य सर्वोच्च पदों पर पहुंच चुकी हैं। ना कांग्रेस और ना भाजपा सरकार ने आयोग की कमान किसी महिला के हाथों सौंपा है।