RPSC Interview Dates 2025: अजमेर। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं 2023 के अंतर्गत चयनित अभ्यर्थियों के लिए चतुर्थ चरण के साक्षात्कार की तिथियां घोषित कर दी गई हैं। आयोग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, इन अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 2 जून 2025 से 13 जून 2025 तक आयोजित किया जाएगा।