इस संशोधित सिलेबस में खास बात यह है कि 50 सवाल राजस्थान से संबंधित विषयों से पूछे जाएंगे, जिनमें राज्य का भूगोल, इतिहास, कला-संस्कृति, राजनीति एवं प्रशासनिक व्यवस्था तथा सम-सामयिक घटनाएं शामिल हैं। यह बदलाव राजस्थान के स्थानीय अभ्यर्थियों के लिए एक बड़ा अवसर साबित हो सकता है।