
rpsc lecturer mechanical result
अजमेर.
राजस्थान लोक सेवा आयोग ने प्रवक्ता यांत्रिकी (मैकेनिकल)इंजीनियरिंग प्रतियोगी परीक्षा-2020 का परिणाम और कट ऑफ माक्र्स जारी कर दिए हैं।
संयुक्त सचिव आशुतोष गुप्ता ने बताया कि आयोग ने राजस्थान तकनीकी शिक्षा (अभियांत्रिकी) सेवा के तहत प्रवक्ताओं के 8 पदों पर भर्ती के लिए 12 और 13 मार्च को परीक्षा कराई थी। इसके आधार पर 42 अभ्यर्थियों को अस्थाई तौर पर साक्षात्कार के लिए पात्र घोषित किया है।
अभ्यर्थियों को आयोग की वेबसाइट से विस्तृत आवेदन पत्र डाउनलोड कर 10 जनवरी तक सभी शैक्षिक-प्रशैक्षिक दस्तावेजों के साथसंलग्न कर आयोग कार्यालय में जमा कराने होंगे। विज्ञापन की शर्तों-नियमानुसार आवेदकों की पात्रता जांच होगी। इसमें पात्र पाए गए अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।
यह रही कट ऑफ (आयोग के अनुसार)
सामान्य (सामान्य-महिला): 125.26
ईडब्ल्यूएस (सामान्य):109.55
एससी-(सामान्य):109.44
ओबीसी-(सामान्य):125.26
Read more: भरे भर्तियों के फॉर्म, अब जारी होंगे सिलेबस
अजमेर. राजस्थान लोक सेवा आयोग ने कृषि, गृह विभाग, आयुर्वेद एवं भारतीय चिकित्सा, चिकित्सा शिक्षा और सांख्यिकी विभाग की भर्तियों के ऑनलाइन फॉर्म भरवा लिए हैं। अब इनकी परीक्षाओं से पहले सिलेबस जारी किए जाएंगे।
सरकार और कार्मिक विभाग ने बीते नवम्बर में राजस्थान लोक सेवा आयोग को गृह, सांख्यिकी, कृषि विभाग, आयुर्वेद एवं भारतीय चिकित्सा विभाग तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग में विभिन्न पदों पर भर्तियों के लिए अभ्यर्थनाएं भेजीं। आयोग ने इनके ऑनलाइन आवेदन भरवाने की प्रक्रिया पूरी कर ली है।जारी होंगे सिलेबसआयोग सहायक आचार्य (चिक्तिसा शिक्षा विभाग) के विषयवार सिलेबस जारी कर चुका है। जबकि सहायक सांख्यिकी अधिकारी, सहायक कृषि अधिकारी, आयुर्वेद एवं भारतीय चिकित्सा विभाग, गृह विभाग से जुड़ी भर्ती परीक्षाओं के सिलेबस जारी होने हैं।
यह मिली विभागवार भर्तियां....
सहायक सांख्यिकी अधिकारी (आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग)-2021
पद: टीएसपी-15, नॉन टीएसपी-203
सहायक कृषि अधिकारी (कृषि विभाग)-2021
पद-टीएसपी-8, नॉन टीएसपी-13
आयुर्वेद एवं भारतीय चिकित्सा विभाग (केमिस्ट)-2021
पद-1
गृह विभाग (सहायक निदेशक-सीनियर साइंटिफिक अधिकारी)-2021
पद-सहायक निदेशक (डीएनए)-2, सहायक निदेशक (साइबर फोरेंसिक)-1, सहायक निदेशक (पॉलीग्राफ डिविजन)-1, सीनियर साइंटिफिक अधिकारी (डीएनए)-3, सीनियर साइंटिफिक अधिकारी (साइबर फॉरेंसिक)-2, सीनियर साइंटिफिक अधिकारी (पॉलीग्राफ)-2
चिकित्सा शिक्षा विभाग (असिस्टेंट प्रोफेसर)-2021:
पद 334
सहायक आचार्य (ब्रॉड स्पेशिलीट)-24 विषय
सहायक आचार्य (सुपर स्पेशलिटी)-19 विषय
Published on:
30 Dec 2021 12:41 pm
बड़ी खबरें
View Allअजमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
