30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

RPSC: आरएएस मुख्य परीक्षा में दिखेगा ये खास बदलाव

पिछले साल फुल कमीशन कर चुका है फैसला। संघ लोक सेवा आयोग का फार्मूला अपनाया है आयोग ने।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 2 Jun 2019, 6:33 AM IST

rpsc ras mains exam

rpsc ras mains exam

अजमेर.

राजस्थान लोक सेवा आयोग के तत्वावधान में होने वाली राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं (संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा सीधी भर्ती सेवा)-2018 की मुख्य परीक्षा में गणित विषय शामिल नहीं होगा। इसको लेकर आयोग पिछले साल फुल कमीशन की बैठक में फैसला कर चुका है। अब 25 और 26 जून को होने वाली मुख्य परीक्षा इसकी पालना होगी।

आयोग ने वर्ष 2013 और 2016 में आयोजित राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं (संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा सीधी भर्ती सेवा) में प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा में गणित विषय रखा था। इनके परिणाम के बाद आयोग ने पाया कि मुख्य परीक्षा में गणित विषय के चलते तकनीकी और मेडिकल क्षेत्र के अभ्यर्थियों को ज्यादा फायदा हुआ था। जबकि सामाजिक विज्ञान और अन्य संकाय के अभ्यर्थी पिछड़ गए थे। इसको ध्यान में रखते हुए पिछले साल फुल कमीशन की बैठक आयोजित की गई। कमीशन ने संघ लोक सेवा आयोग की मुख्य परीक्षा की तर्ज पर आरएएस मुख्य परीक्षा में गणित विषय हटाने की संस्तुति की थी।

यह हुआ था फैसला

कमीशन का तर्क था कि पूर्व की आरएएस मुख्य परीक्षाओं में गणित विषय को शामिल किया गया था। लेकिन इससे तकनीकी और चिकित्सा क्षेत्र के अभ्यर्थियों को लाभ ज्यादा हुआ। मानविकी और सामाजिक विज्ञान विषय के अभ्यर्थियों को कम सफलता मिली। पाठ्यक्रम में नवीन संशोधन से इन अभ्यर्थियों को भी लाभ होगा। मालूम हो कि संघ लोक सेवा आयोग की मुख्य परीक्षा में भी गणित विषय नहीं है।

मुख्य परीक्षा 25 और 26 जून को
आरएएस मुख्य परीक्षा-2018 का आयोजन 25 और 26 जून को होगा। इसमें करीब 22 हजार 865 (टीएसपी और नॉन टीएसपी) अभ्यर्थी शामिल होंगे। पिछले साल हुए फुल कमीशन के फैसले के अनुसार मुख्य परीक्षा में गणित विषय के बजाय सामाजिक विज्ञान और मानविकी विषय होगा।