
rpsc member
अजमेर.
राजस्थान लोक सेवा आयोग को परीक्षा तिथियों के निर्धारण के लिए बनी उच्च स्तरीय कमेटी में तीसरे सदस्य की नियुक्ति करनी होगी। कमेटी के वरिष्ठ सदस्य डॉ. आर. डी. सैनी का कार्यकाल खत्म होने से यह स्थिति बनी है।
आरएएस मुख्य परीक्षा-2018 सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तिथियां तय करने के लिए आयोग अध्यक्ष दीपक उप्रेती ने बीते वर्ष दिसम्बर में तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया। इनमें सदस्य सुरजीतलाल मीना, रामूराम राईका सहित पूर्व सदस्य डॉ. आर. डी. सैनी को शामिल किया गया। इनमें से डॉ. सैनी का कार्यकाल हाल में 12 अप्रेल को खत्म हो चुका है। अब कमेटी में मीना और राइका ही रह गए हैं।
कर चुका है तिथियां निर्धारित
आयोग वरिष्ठ अध्यापक विशेष शिक्षा (माध्यमिक शिक्षा विभाग, फिजियोथैरेपिस्ट स्क्रीनिंग टेस्ट (चिकित्सा शिक्षा विभाग), व्याख्याता स्कूल शिक्षा (संस्कृत शिक्षा विभाग), राज्य अभियांत्रिकी सेवा परीक्षा (मुख्य), सहायक वन संरक्षक एवं वन रेंज अधिकारी ग्रेड प्रथम परीक्षा, सहायक नगर नियोजक-2018, सहायक सांख्यिकी अधिकारी भर्ती परीक्षा, सहायक कृषि अनुसंधान अधिकारी (एग्रीकल्चर केमिस्ट्री और बॉटनी, प्लांट पैथेलॉजी सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तिथियां तय कर चुका है।
यूं बनाई है कमेटी
अध्यक्ष दीपक उप्रेती ने परीक्षा तिथियां तय करने के लिए यह कमेटी गठित की है। आयोग को कमेटी यथावत रखनी है, तो इसमें तीसरे सदस्य की नियुक्ति करनी जरूरी होगी।
Published on:
20 Apr 2019, 8:44 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.