21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

RPSC: लाखों अभ्यर्थियों के लिए खबर, जल्द निकलेगीआरएएस-अधीनस्थ सेवा भर्ती

आरएएस एवं अधीनस्थ सेवाओं की भर्ती के लिए राजस्थान लोक सेवा आयोग परीक्षा कराता है। इनमें आरएएस और अधीनस्थ सेवाओं के पद शामिल होते हैं।

2 min read
Google source verification
 New RAS and Subordinate vacancy announce soon

New RAS and Subordinate vacancy announce soon

कार्मिक विभाग से राजस्थान लोक सेवा आयोग को नई आरएएस एवं अधीनस्थ सेवा भर्ती की अभ्यर्थना मिल सकती है। इसके लिए विभाग 2024 और 2025 में होने वाली विभागवार सेवानिवृत्तियों का आकलन कर ब्यौरा मांगेगा। इनके परीक्षण के बाद ही आयोग को अभ्यर्थना भेजी जाएगी।

आरएएस एवं अधीनस्थ सेवाओं की भर्ती के लिए राजस्थान लोक सेवा आयोग परीक्षा कराता है। इनमें आरएएस और अधीनस्थ सेवाओं के पद शामिल होते हैं। अधिकृत सूत्रों के अनुसार साल 2024 और 2025 की सेवानिवृत्ति से होने वाली संभावित रिक्तियों के आधार पर पदों की संख्या, वर्गीकरण और नियम बनाकर अभ्यर्थना तैयार होगी। इनमें 600 से ज्यादा पद शामिल हो सकते हैं। मालूम हो कि कार्मिक विभाग ने 972 पदों की आरएएस भर्ती-2023 भेजी थी। इसकी मुख्य परीक्षा 20 और 21 जुलाई को कराई जाएगी।

इन विभागों से मांगेंगे ब्यौरा

आरएएस, आरपीएस, लेखा सेवा, राज्य बीमा सेवा, उद्योग सेवा, वाणिज्यिक सेवा, सहकारी, नियोजन, खाद्य एवं नागरिक सेवा, परिवहन सेवा, कारागार सेवा, महिला एवं बाल विकास, ग्रामीण विकास सेवा, महिला विकास सेवा, अल्पसंख्यक मामलात, आबकारी निरोधक सेवा, पर्यटन, परिवहन, कृषि, वाणिज्यिक और अन्य विभाग।

पिछली आरएएस भर्तियों में पद

- 2012: 1106

-2013: 990

-2016: 725

-2018:1051

-2021: 988

-2023: 972

डमी कैंडिडेट को परीक्षा में बैठाने वाला अभ्यर्थी गिरफ्तार
राजस्थान लोक सेवा आयोग की वरिष्ठ अध्यापक (संस्कृत शिक्षा) परीक्षा-2022 के कारनामे लगातार उजागर हो रहे हैं। आयोग ने जालसाजी कर डमी कैंडिडेट को परीक्षा में बैठाने वाले अभ्यर्थी को पकड़ा है। इसके खिलाफ सिविल लाइंस थाना में मामला दर्ज कराने के अलावा आरोपी को पुलिस के सुपुर्द किया गया है।

आयोग के सचिव रामनिवास मेहता ने बताया कि वरिष्ठ अध्यापक (संस्कृत शिक्षा) भर्ती -2022 के तहत ग्रुप-बी की सामान्य ज्ञान एवं शैक्षणिक मनोविज्ञान की परीक्षा पिछले साल 12 फरवरी को दोपहर 2 से 4 बजे और विज्ञान विषय की परीक्षा 14 फरवरी को सुबह 10 से 12.30 बजे तक कराई गई। तिलवासनी, तहसील पीपाड़ सिटी घाणामगरा रोड जोधपुर निवासी प्रेमराज पुत्र बाबूलाल को जयनारायण व्यास गर्ल्स सीनियर सैकण्डरी स्कूल सिवांची गेट और गवर्नमेंट नवीन सीनियर सैकंडरी स्कूल मनोहरपुरा पुलिया के पास जोधपुर केंद्र आवंटित किए गए।