29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

RPSC: शुरु हुए जनसंपर्क अधिकारी पद के लिए आवेदन

RPSC:कार्मिक विभाग को पत्र भेजकर एमबीसी और आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के पदों को लेकर जवाब मांगा था।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 27 Jun 2019, 8:14 AM IST

pro vacancy in rajasthan

pro vacancy in rajasthan

अजमेर

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में जनसंपर्क अधिकारी के 23 पदों के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। अभ्यर्थी 25 जुलाई तक फार्म भर सकेंगे।

कार्मिक विभाग, संबंधित विभाग और सरकार से अभ्यर्थना, पदों का वर्गीकरण मिलने के बाद आयोग भर्ती परीक्षाओं का आयोजन करता है। इसके तहत आयोग ने सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में जनसंपर्क अधिकारी के 23 पदों की भर्तियों के लिए आवेदन मांगे हैं।

यूं होगी भर्ती...
सामान्य श्रेणी में 8, सामान्य महिला में 2, विधवा वर्ग में1 पद, अनुसूचित जाति संवर्ग में सामान्य के 2 पद, अनुसूचित जनजाति जाति संवर्ग में सामान्य के 2, अन्य पिछड़ा वर्ग में सामान्य के 4 और सामान्य महिला का 1 पद, एमबीसी में सामान्य का 1 और आर्थिक पिछड़ा वर्ग में सामान्य के 2 पद पर भर्ती होगी। अभ्यर्थी 26 बुधवार से ऑनलाइन फार्म भर सकेंगे। फार्म 25 जुलाई को रात्रि 11.59 बजे तक भरे जा सकेंगे।

Reac More: राजस्थान में युवाओं ने प्रशासनिक अधिकारी बनने के लिए दी परीक्षा, पहले हुई कड़ी चैंकिंग

यूं मिली नई भर्तियां...
आयोग की नजरें साल 2019 की नई अभ्यर्थनाओं-भर्तियों पर टिकी थीं। इनमें आरएएस एवं अधीनस्थ सेवा भर्ती-2019, जनसंपर्क अधिकारी, सहायक जनसंपर्क अधिकारी, कॉलेज व्याख्याता और अन्य भर्तियां अहम हैं। अध्यक्ष दीपक उप्रेती और सचिव के.के. शर्मा ने कार्मिक विभाग को पत्र भेजकर एमबीसी और आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के पदों को लेकर जवाब मांगा था। जवाब मिलने के बाद ही आयोग ने आवेदन मांगे हैं।

Read More: RAS Recruitment 2018: एमबीसी केटेगरी में वुमेंस के लिए नहीं कोई पद