29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ब्यावर में Doctor को बंधक बनाने का प्रयास, Police के पास पहुंचा मामला

राजकीय अमृत कौर चिकित्सालय
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ब्यावर

•

image

Amit Kakra

•

Updated: 25 Jun 2019, 1:49 PM IST

ब्यावर.

अमृतकौर चिकित्सालय में दो दिन पूर्व रात्रि में चिकित्सक के साथ अभद्र व्यवहार करने से नाराज चिकित्सक सोमवार को थाने पहुंचे। चिकित्सक अमृतकौर चिकित्सालय से एक साथ शहर थाना पुलिस पहुंचे। थाने में शिकायत देकर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। शहर थाना पुलिस ने बंधक बनाने एवं राजकार्य में बाधा डालने के आरोप में मामला दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार गत 22 जून की रात्रि को एक महिला की तबीयत खराब होने पर अमृतकौर चिकित्सालय लेकर पहुंचे। जहां पर मरीज के साथ आए लोगों के बीच विवाद हो गया। इस मामले को लेकर सोमवार को चिकित्सक अमृतकौर चिकित्सालय में एकत्रित हुए। यहां से सभी चिकित्सक शहर थाना पुलिस पहुंचे। शहर थाना पुलिस को शिकायत दी। थाने पहुंचने वालों में पीएमओ डॉ. दिलीप चौधरी, उपनियंत्रक डॉ. मुकेश अग्रवाल, डॉ. आलोक श्रीवास्तव, डॉ. मंजू गगरानी, डॉ. सुनिल कुमावत, डॉ. विवेक भटनागर, डॉ. पी. एम. बोहरा, डॉ. मुकुल राजवंशी, डॉ. पवन जारेडा, डॉ. दिनेश जैन, डॉ. श्यामसुंदर सोनी, डॉ. हरीश, डॉ. संजना, डॉ. दीपाली मीणा, डॉ. अनिल अग्रवाल, डॉ. प्रदीप जैन सहित अन्य शामिल रहे।

राजकार्य में बाधा के आरोप में मामला दर्ज

शहर थाना पुलिस ने अमृतकौर चिकित्सालय की ओर से दी गई शिकायत पर बद्री सामरिया सहित अन्य के खिलाफ चिकित्सक डॉ. सुरेन्द्रसिंह चौहान एवं डॉ. संजय शर्मा को बंधक बनाने एवं राजकार्य में बाधा डालने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है।

बड़ी खबरें

View All

ब्यावर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग