
rpsc online correction
अजमेर. राजस्थान लोक सेवा आयोग ने योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अधिकारी (आयुर्वेद विभाग) और प्रवक्ता (तकनीकी शिक्षा विभाग)परीक्षा- 2020 में शामिल अभ्यर्थियों को ऑनलाइन संशोधन का विकल्प दिया है। अभ्यर्थी 2 से 11 अप्रेल तक ऑनलाइन संशोधन कर सकेंगे।
संयुक्त सचिव नीतू यादव ने बताया कि योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अधिकारी (आयुर्वेद विभाग) संवीक्षा परीक्षा का आयोजन 10 मार्च और प्रवक्ता (तकनीकी शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा का आयोजन 12 से 19 मार्च तक किया गया था। अभ्यर्थी शुक्रवार से नाम, परीक्षा केन्द्र, फोटो, हस्ताक्षर एवं विषय के अतिरिक्त सभी प्रकार के संशोधन ऑन लाइन कर सकेंगे। यह सुविधा 11 अप्रेल तक मिलेगी। परीक्षा में केवल ऑनलाइन संशोधन का विकल्प मिलेगा। ऑफ लाईन संशोधन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
लेटलतीफ यूनिवर्सिटी, ना फॉर्म ना प्रेक्टिकल की कोई तैयारी
अजमेर. राज्य के विश्वविद्यालयों में सत्र 2020-21 की सालाना परीक्षाओं को लेकर उच्च शिक्षा विभाग ने कार्यक्रम निर्धारित किया है। इसके तहत 15 अप्रेल से प्रेक्टिकल और 15 मई से सालाना परीक्षाओं की शुरुआत होनी है। लेकिन महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय की तैयारियां नहीं दिख रही। ना विवि ने फॉर्म भरवाए हैं ना कोई प्रेक्टिकल को लेकर तिथियां तय की हैं।
उच्च शिक्षा विभाग से जुड़े राज्य के 15 सरकारी विश्वविद्यालयों में सत्र 2020-21 की वार्षिक परीक्षाएं होनी हैं। इनमें बीए, बीएससी, बी.कॉम, बीए, बीएससी और बी.कॉम ऑनर्स, एमए, एम.कॉम, एमएससी, लॉ प्रथम, द्वितीय, तृतीय तृतीय वर्ष, चार वर्षीय बीएससी और बीए बीएड, दो वर्षीय बीएड, बीएससी होम साइंस, बायोटेक, आईटी सहित अन्य परीक्षाएं शामिल हैं। इसको लेकर उच्च शिक्षा विभाग के संयुक्त सचिव मोहम्मद नईम विश्वविद्यालयों को परीक्षा संबंधित कार्यक्रम भेज चुके हैं।
Published on:
01 Apr 2021 08:05 am
बड़ी खबरें
View Allअजमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
