
rpsc ajmer
अजमेर. राजस्थान लोक सेवा आयोग ने सांख्यिकी अधिकारी आयोजना विभाग (आर्थिक एवं सांख्यिकी) संवीक्षा परीक्षा- 2021 में शामिल अभ्यर्थियों को फॉर्म में ऑनलाइन संशोधन का विकल्प दिया है। अभ्यर्थी 31 दिसंबर से 9 जनवरी तक आवश्यक संशोधन कर सकेंगे।
संयुक्त सचिव आशुतोष गुप्ता ने बताया कि 18 दिसम्बर को अजमेर जिला मुख्यालय पर सांख्यिकी अधिकारी आयोजना विभाग (आर्थिक एवं सांख्यिकी) परीक्षा-2021 का आयोजन किया गया था। आयोग ने अभ्यर्थियों को आवेदन में ऑनलाइन संशोधन का विकल्प दिया गया है। अभ्यर्थी नाम, परीक्षा केन्द्र, फोटो, हस्ताक्षर एवं विषय के अतिरिक्त सभी प्रकार के संशोधन ऑनलाइन कर सकेंगे।
इसके लिए ई-मित्र, ऑनलाइन बैंकिंग से 300 रुपए शुल्क देना होगा। ऑफ लाइन संशोधन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। संशोधन परीक्षा के लिए जारी विज्ञापन में उल्लेखित पात्रता की शर्तों के अनुरूप होंगे।
नवीं और ग्यारहवीं के विद्यार्थियों के रजिस्ट्रेशन
अजमेर. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड नवीं और ग्यारहवीं के विद्यार्थियों के पंजीयन जारी हैं। बोर्ड से सम्बद्ध स्कूल 30 दिसंबर तक विद्यार्थियों के ऑनलाइन पंजीयन करा सकेंगे। इसके बाद नियमानुसार लेटफीस देनी होगी। परीक्षा नियंत्रक डॉ. संयम भारद्वाज ने बताया कि प्रतिवर्ष बारहवीं और दसवीं की परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों का नवीं एवं ग्यारहवीं में पंजीयन किया जाता है। इसके तहत नाम, माता-पिता, जन्म तिथि, स्कूल, विषय और अन्य सूचनाएं शामिल होती हैं। सत्र 2021-22 में नवीं और ग्यारहवीं में अध्ययनरत विद्यार्थियों के पंजीयन जारी हैं। 30 दिसंबर तक 300 रुपए शुल्क देना होगा। इसके बाद 2300 रुपए शुल्क लगेगा।
Read More: Big Issue: हेरिटेज बिल्डिंग से अजमेर की पहचान, सीसीटीवी से नहीं निगरानी
Published on:
30 Dec 2021 09:57 am
बड़ी खबरें
View Allअजमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
