
rpsc form correction
अजमेर. राजस्थान लोक सेवा आयोग ने विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भरे गए फार्म की त्रुटियां सुधारने का अवसर दिया है। इसके तीन चरण पूरे हो चुके हैं। चौथा चरण 10 जून से शुरू होगा। प्री-लिटिगेशन कमेटी के आदेशानुसार अभ्यर्थी फार्म की गलतियों में ऑनलाइन संशोधन कर सकेंगे।
आयोग ने सदस्य डॉ. शिवसिंह राठौड़ की अध्यक्षता में प्री.लिटिगेशन कमेटी गठित की है। कमेटी ने विभिन्न प्रकरणों में नियमानुसार विभिन्न प्रकार के वर्ग परिवर्तन, जन्म तिथि, पता, शैक्षणिक योग्यता और अन्य में अभ्यर्थियों को ऑनलाईन संशोधन सुविधा देने का फैसला किया है।
इसके अनुसार आयोग ने 6 से 12 मई, 14 से 20 मई और 22 से 28 मई तक कॉलेज व्याख्याता सांरगी, संरक्षण अधिकारी, प्रधानाचार्य माध्यमिक शिक्षा, वरिष्ठ अध्यापक ग्रेड द्वितीय संस्कृत शिक्षा, वरिष्ठ अध्यापक ग्रेड द्वितीय (माध्यमिक शिक्षा) और अन्य आवेदनों में रहीं त्रुटियां सुधारने का अवसर दिया था। अभ्यर्थियों को अब 10 जून से विभिन्न भर्तियों के आवेदन की त्रुटियां सुधारने का मौका मिलेगा।
चौथा चरण 10 जून से
10 से 16 जून तक : वरिष्ठ अध्यापक ग्रेड द्वितीय (विशेष शिक्षा-टीएसपी), फिजियोथेरेपिस्ट (टीएसपी-नॉन टीएसपी), स्कूल व्याख्याता (स्कूल शिक्षा)-2018
पांचवां चरण 17 जून
17 से 23 जून तक : स्कूल व्याख्याता (संस्कृत शिक्षा), उपाचार्य/अधीक्षक औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान एवं समूह अनुदेशक/सर्वेयर-2018, समूह अनुदेशक/सर्वेयर (टीएसपी), सहायक वन संरक्षक एवं वन रेंज ऑफिसर ग्रेड प्रथम-2018 (नोट-तिथियां और कार्यक्रम आयोग की सूचना अनुसार)
Published on:
30 May 2019, 7:14 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.